
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड ने मंगलवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में एशेज में चोटिल हुए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और अभी तक सफेद बॉल फॉर्मेट में डेब्यू नहीं कर पाए जोश टंग को भी जगह मिली है. यह टूर्नामेंट इस बार 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. आर्चर हाल ही में एशेज सीरीज का हिस्सा थे, जो एडिलेड में खेले गए तीसरे टेस्ट के दौरान चोटिल होने के बाद सीरीज से बाहर हो गए थे. इस टेस्ट मैच में आर्चर के बाएं पांव में खिंचाव आ गया था, जिसके कारण वह अगले दो टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे.
एक अन्य तेज गेंदबाज जोश टोंग को हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली टीम में शामिल किया गया है. उन्होंने अभी तक सीमित ओवरों के क्रिकेट में अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. आर्चर हालांकि श्रीलंका के खिलाफ 22 जनवरी से होने वाली तीन वनडे और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज में नहीं खेल पाएंगे.
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बयान में कहा, ‘आर्चर को T20 विश्व कप की संभावित टीम में शामिल किया गया है, लेकिन वह श्रीलंका दौरे पर नहीं खेल पाएंगे क्योंकि इस महीने की शुरुआत में एडिलेड में खेले गए तीसरे एशेज टेस्ट के दौरान चोटिल होने के बाद वह रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं.’
इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप में 8 फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा. इसके बाद वह वेस्टइंडीज (11 फरवरी को मुंबई में), बांग्लादेश (14 फरवरी को कोलकाता में) और इटली (16 फरवरी को कोलकाता में) के खिलाफ मैच खेलेगा.
T20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की संभावित टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड.
श्रीलंका में टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड.
श्रीलंका में वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, ल्यूक वुड.
(एजेंसी: भाषा)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.