
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
ग्रोस आइलेट (सेंट लूसिया). सुपर 8 के ग्रुप 2 के मैच में वेस्टइंडीज को इंग्लैंड के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. विंडीज ने यहां मेहमान टीम को 181 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने फिल सॉल्ट (87*) और जॉनी बेयरस्टो (48*) की धमाकेदार पारियों के दम पर 15 बॉल बाकी रहते अपने नाम कर लिया. इस टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद यह उसकी लगातार तीसरी जीत है. हालांकि पिछली दो जीत ग्रुप मैचों में उसे मिली थीं, जिसके अब सुपर 8 में मायने नहीं हैं.
इंग्लैंड ने यहां टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था. बल्लेबाजी के लिए माकूल इस पिच पर विंडीज की टीम सही लय में बढ़ती दिख रही थी. उसने पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 54 रन बनाए. शुरुआती 10 ओवरों में वह बगैर विकेट गंवाए 82 पर पहुंच गई. इस दौरान जॉनसन चार्ल्स और निकोलस पूरन बेहतरीन लय में दिख रहे थे. इससे पहले उसके ओपनर ब्रेंडन किंग (23*) को 5वें ओवर के दौरान सैम करन की एक गेंद ग्रोइन में जा लगी, जिसके बाद वह बैटिंग जारी नहीं रख पाए और रिटायर्ड हर्ट हो गए.
The backbone of England’s run chase 💪
Phil Salt is awarded the @aramco POTM after his 87 from 47 deliveries guided his nation to victory in their opening Super Eight clash 🏅 #T20WorldCup #ENGvWI pic.twitter.com/O6EI6uupFJ
— ICC (@ICC) June 20, 2024
इंग्लैंड की टीम 11 ओवर तक कोई विकेट न मिलने के बाद दबाव में दिखने लगी थी. लेकिन 12वें ओवर में मोईन अली ने जोनाथन चार्ल्स (38) को बाउंड्री लाइन पर आउट करवाकर टीम को पहली सफलता दिलाई. इसके बाद उसने 15वें, 16वें और 17वें ओवर में लगातार 3 विकेट गंवाए. इन विकेट्स के चलते वह 200 के आंकड़े से दूर रह गई. जोनाथन चार्ल्स (38), निकोलस पूरन (36) और कप्तान रोवमैन पॉवेल (36) अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए. अंतिम ओवरों में रुदरफोर्ट 15 बॉल पर 28 रन ठोककर टीम का स्कोर 180 पहुंचा दिया.
WHAT. A. WIN!
Jonny and Salty guide us home in style 🔥#EnglandCricket | #ENGvWI pic.twitter.com/Rikeqn3Dao
— England Cricket (@englandcricket) June 20, 2024
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने भी बेहतरीन शुरुआत की. फिल सॉल्ट और कप्तान जोस बटलर (25) की जोड़ी ने यहां पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े. पावरप्ले में दोनों बल्लेबाजों ने 58 रन बनाए. जोस बटलर को रोस्टन चेज ने पारी के 8वें ओवर में LBW के रूप में आउट किया. इसके बाद नंबर 3 पर आए मोईन अली (10) कुछ खास नहीं कर पाए. वह आंद्रे रसल का शिकार बने.
लेकिन इसके बाद जॉनी बेयरस्टोर और सॉल्ट ने एक सुर में ताबड़तोड़ अंदाज दिखाया और विंडीज को मैच से बाहर करते चले गए. सॉल्ट ने 47 बॉल की अपनी पारी में 7 चौके और 5 छक्के जमाए, जबकि बेयरस्टो ने 26 बॉल में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 48 रन बनाए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.