ENG vs IND: बेन स्टोक्स की चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को 'चेतावनी', मैदान दिखेगी गर्मागर्मी

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में उनकी टीम टकराव से पीछे नहीं हटेगी.

Published date india.com Published: July 22, 2025 9:42 PM IST
Ben Stokes, England Captain during press conference ahead of Manchester test @PTI
बेन स्टोक्स @PTI

मैनचेस्टर: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू हो रहा है. मैच से पूर्व हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारतीय टीम को कड़ी चेतावनी दी और कहा कि वे मैदान पर किसी भी तरह के टकराव से पीछे नहीं हटेंगे.

स्टोक्स ने कहा, यह एक बड़ी सीरीज है और इसमें जोश दिखेगा. हम जानबूझकर कोई शुरुआत नहीं करेंगे, लेकिन हम किसी भी तरह की टकराव वाली स्थिति में पीछे भी नहीं हटेंगे.

उन्होंने कहा कि इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है. हमें लॉर्ड्स में जीत के बाद एक बेहद जरूरी ब्रेक मिला. मैं दो दिन बिस्तर पर रहा. यह एक अच्छी जीत और एक अच्छा ब्रेक था. हम अगले हफ्ते भी इसी ऊर्जा के साथ खेलने की कोशिश करेंगे.

इंग्लैंड ने मैनचेस्टर टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन को चोटिल शोएब बशीर की जगह शामिल किया गया है.

स्टोक्स ने डॉसन की तारीफ करते हुए कहा, डॉसन वाकई अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्हें टीम में वापस बुलाया गया है. वे थोड़े नर्वस जरूर होंगे, लेकिन ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए उनके पास पर्याप्त अनुभव है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के बाद आईसीसी ने धीमे ओवर रेट के लिए इंग्लैंड टीम पर जुर्माना लगाया था और 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाने के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 2 अंक भी काट लिए थे. इंग्लैंड कप्तान ने इसमें बदलाव की मांग की.

स्टोक्स ने कहा, ओवर रेट ऐसी चीज नहीं है जिसकी मुझे चिंता हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं जानबूझकर चीजों को धीमा कर देता हूं. लेकिन, मुझे सच में लगता है कि इसकी संरचना पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है. एशिया में, जहां 70 प्रतिशत ओवर स्पिन गेंदबाजी से होते हैं, वही नियम न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में लागू नहीं हो सकते. यहां 70-80 प्रतिशत ओवर तेज गेंदबाज करते हैं. स्पिनर का ओवर सीमर के ओवर से कम समय लेता है. इसलिए आपको अलग-अलग महाद्वीपों में ओवर रेट के समय में बदलाव करने पर विचार करना चाहिए.

बेन स्टोक्स ने लॉर्ड्स में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था. स्टोक्स ने दोनों पारियों में 77 रन बनाए थे और 5 विकेट लिए थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.