कौन हैं जोश हल? जो श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के लिए करेगा डेब्यू

England have named left-arm quick Josh Hull in their starting XI: मेजबान इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका को 190 रनों से रौंदने के बाद सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Published: September 4, 2024, 8:27 PM IST

लंदन: इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार से ओवल में शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है. इस मुकाबले के लिए इंग्लिश टीम में एकमात्र बदलाव किया गया है. जोश हल (Josh Hull) को इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है. हल अब मैथ्यू पॉट्स की जगह लेंगे. मेजबान इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका को 190 रनों से रौंदने के बाद सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

20 साल के हल ने लीसेस्टरशायर के लिए अपने नौ काउंटी चैंपियनशिप मैचों में 84.54 की औसत से 11 विकेट लिए थे. हालांकि उनकी शारीरिक विशेषताओं और क्षमता ने इंग्लैंड के चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है.

ICC Test Rankings: जो रूट नंबर-1 स्थान पर कायम, 5 साल में पहली बार बाबर आजम टॉप-10 से बाहर

मार्क वुड की जांघ की चोट के कारण हल के लिए टीम में आने का रास्ता बन गया. अपनी विशाल ऊंचाई से उछाल हासिल करने की उनकी क्षमता और 85-90 मील प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी करने के कारण वह खास गेंदबाज माने जाते हैं.

श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में ओली पोप इंग्लैंड टीम की कप्तानी कर रहे हैं क्योंकि बेन स्टोक्स अभी चोटिल हैं. हल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए इंग्लैंड की सफेद गेंद टीम में भी नामित किया गया है.

इंग्लैंड की प्लेइंग XI: डैन लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ओली स्टोन, जोश हल, शोएब बशीर.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.