नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड का आक्रामक बल्लेबाजी वाला रवैया जारी है और उसने इस कड़ी में उसने 28 साल पुराना अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉटिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले ही दिन सिर्फ 4.2 ओवर में 50 रन ठोक दिए. इंग्लिश टीम ने आज अपना खाता खोले बगैर ही पहला विकेट गंवा दिया. लेकिन इसके बावजूद उसने अपनी शैली में कोई बदलाव नहीं किया और बेन डकेट और ऑली पोप की जोड़ी ने टेस्ट में सबसे तेज पहले 50 रन बनाने के मामले में इंग्लैंड का ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.
सलामी बल्लेबाज बेन डकेट (नाबाद 33 रन, 14 गेंद) और ओली पोप (नाबाद 16 रन, नौ गेंद) ने मिलकर 10 चौके लगाए. इससे पहले इंग्लैंड ने 1994 में द ओवल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4.3 ओवर में सबसे तेज 50 रन बनाए थे. आज यह रिकॉर्ड अपनी टॉप पॉजिशन छोड़कर दूसरे पायदान पर खिसक गया.
सबसे तेज टीम अर्धशतक की सूची में पहले तीन स्थान पर इंग्लैंड काबिज है. इंग्लैंड ने 2002 में श्रीलंका के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भी 5 ओवर में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा था. श्रीलंका इस सूची में चौथे स्थान पर है, जिसने 2004 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ 5.2 ओवर में अर्धशतक पूरा किया था.
भारत दो बार 5.3 ओवर में अर्धशतक पूरा करके इस सूची में 5वें स्थान पर है. टीम इंडिया ने 2008 में चेन्नई में इंग्लैंड और 2023 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की.
नॉटिंघम टेस्ट की बात करें तो पहले दिन के खेल में 28 ओवर का खेल पूरा होने तक इंग्लिश टीम ने 2 विकेट गंवाकर 138 रन बना लिए हैं. ओपनिंग बल्लेबाज बेन डकेट 59 बॉल पर तेज तर्रार 71 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके जमाए. वह शेमार जोसेफ का शिकार बने.
नंबर 3 पर उतरे ओली पोप 81 बॉल पर 50 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि उनके साथ जो रूट (14) रन बनाकर खड़े हैं. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है. वह 3 टेस्ट की सीरीज में 0-1 से पीछे है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.