Rawalpindi टेस्ट से पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स समेत 12 सदस्य वायरस की चपेट में, खिलाड़ियों के पेट खराब होने की भी खबर

England Team infected by a virus: बीमार पड़े सदस्यों में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स भी शामिल हैं.

Published date india.com Updated: November 30, 2022 1:29 PM IST
Rawalpindi टेस्ट से पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स समेत 12 सदस्य वायरस की चपेट में, खिलाड़ियों के पेट खराब होने की भी खबर

England Team infected by a virus: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच शुरू होना है और मेहमान टीम ने इसके लिए अपनी प्लेइंग XI का ऐलान भी कर दिया है. हालांकि अब इंग्लैंड के खेमे से एक बहुत बुरी खबर आ रही है.

दोनों टीमों के बीच बहुप्रतीक्षित पहले टेस्ट से पहले इंग्लैंड टीम के एक दर्जन से अधिक सदस्य वायरस के कारण बीमार पड़ गए हैं. बीमार पड़े सदस्यों में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स भी शामिल हैं. यह खबर उन लाखों प्रशंसकों के लिए एक बड़ा झटका है, जो 17 साल में पहली बार पाकिस्तान में दोनों टीमों के बीच टेस्ट मैच के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे.

dailymail.co.uk की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड टीम के पास खुद के शेफ हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि यह वायरस भोजन से जुड़ा हुआ नहीं है. यह भी कहा जा रहा है कि यह कोरोना वायरस नहीं है.

खबरों में कहा गया है कि बीमार होने के साथ-साथ इंग्लैंड के खिलाड़ियों का पेट भी खराब हो गया है.वायरस की चपेट में आने के बाद इंग्लैंड की टीम के आधे खिलाड़ियों ने नेट्स में अभ्यास शिविर में हिस्सा नहीं लिया. कप्तान बेन स्टोक्स भी इस्लामाबाद में ही टीम होटल में रुके रहे और बीमारी और दस्त के कारण रावलपिंडी स्टेडियम में ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा नहीं लिया.

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के लिए घोषित अपनी प्लेइंग XI में धाकड़ ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है. लिविंगस्टोन अब टेस्ट में डेब्यू करने वाले हैं. इसेक अलावा बेन डकेट की 7 साल के बाद टेस्ट टीम टीम में वापसी हुई है. इंग्लिश टेस्ट टीम ने इससे पहले 2005 में पाकिस्तान का दौरा किया था, जब उसे 0-2 से हार मिली थी.

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (c), बेन फोक्स (wk), लियाम लिविंगस्टोन, ओली रॉबिन्सन, जैक लीच, जिमी एंडरसन.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.