ENG vs PAK T20 सीरीज की 22 मई से शुरुआत, कब, कहां देखें लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग

इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें बुधवार से 4 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज करने जा रही हैं. कब, कहां देखें इस सीरीज का लाइव प्रसारण और टेलीकास्ट...

Published date india.com Published: May 20, 2024 11:21 AM IST
ENG vs PAK
इंग्लैंड vs पाकिस्तान LIVE

नई दिल्ली. अगले कुछ ही दिनों में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) का आगाज हो जाएगा. इससे पहले इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमें अन्य टीमों के खिलाफ टी20 सीरीज खेलकर टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार करने में जुटी हैं. इस कड़ी मे इंग्लैंड की टीम अपने घर में पाकिस्तान के खिलाफ 4 टी20I मैचों की सीरीज खेलकर वर्ल्ड कप से पहले अपनी तैयारियों का जायजा लेने उतरेगी. इंग्लैंड की टीम इस बार अपना खिताब बचाने के लिए वेस्टइंडीज और अमेरिका में आयोजित हो रहे इस टी20 वर्ल्ड कप में उतरेगी. पिछली बार उसने ऑस्ट्रेलिया में ही पाकिस्तान को हराकर इस खिताब पर कब्जा जमाया था.

जोस बटलर के नेतृत्व में T20 वर्ल्ड कप बचाने उतरेगा इंग्लैंड

जोस बटलर के नेतृत्व में टी20 वर्ल्ड कप 2022 जीतने वाली इंग्लैंड ने एक बार फिर खिताब बचाने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर डाली है. इंग्लैंड के खिलाड़ी इस सीरीज से पहले भारत में आयोजित हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में अलग-अलग फ्रैंचाइजियों से जुड़कर खेल रहे थे. अब इंग्लैंड के टी20 वर्ल्ड कप में चुने गए खिलाड़ी पाकिस्तान से सीरीज के लिए स्वदेश लौट आए हैं. वे आईपीएल में प्लेऑफ का हिस्सा नहीं रहेंगे.

इंग्लैंड vs पाकिस्तान T20I सीरीज का कार्यक्रम

तारीख मैच स्थान समय (भारतीय समयानुसार)
22 मई पहला T20I हेडिंग्ले, लीड्स रात 11 बजे IST
25 मई दूसरा T20I एजबेस्टन, बर्मिंघम शाम 7 बजे IST
28 मई तीसरा T20I सोफिया गार्डेंस, कार्डिफ रात 11 बजे IST
30 मई चौथा T20I केनिंग्टन ओवल, लंदन रात 11 बजे IST

यूरोप में खेलकर अपनी तैयारियों को पुख्ता कर रहा पाकिस्तान

वहीं पाकिस्तान की अगर बात करें तो उसने टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए यूरोप को अपनी प्रैक्टिस के लिए चुना है. वह हाल ही में आयरलैंड दौरे पर थी, जहां उसने 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की. आयरलैंड ने उसे सीरीज के पहले टी20I में हरा दिया था हालांकि उसने अंतिम दोनों मैचों में मेजबान टीम को हराकर सीरीज में जीत दर्ज की. अब वह इंग्लैंड कूच कर गई है और यहां 4 टी20I मैचों की सीरीज में हिस्सा लेगी.

कहां होगा लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग

4 मैचों की इस टी20 सीरीज के लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो भारत में इस सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग के लिए सोनी लिव (Sony LIV) ऐप पर होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.