AFG vs ENG: स्पिनरों के बूते अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत

England vs Afghanistan World Cup 2023: अफगानिस्तान की वर्ल्ड कप में लगातार 14 हार के बाद यह पहली जीत है. अफगान टीम वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक केवल दो ही मुकाबले जीती हैं.

Published date india.com Updated: October 15, 2023 9:55 PM IST
Rashid Khan, Rashid Khan news, Rashid Khan fans, Rashid Khan followers, Rashid Khan net worth, Afghanistan earthquake, Eng vs Afg, Eng vs Afg highlights, Eng vs Afg as it happened, Delhi, Delhi cricket stadium, ODI Cricket World Cup 2023, ICC CWC 2023, Cricket News, England vs Afghanistan, ICC, ICC News
New Delhi: Afghanistan's Rashid Khan with teamamtes celebrates the wicket of England's Liam Livingstone during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between Afghanistan and England, at Arun Jaitley Stadium in New Delhi, Sunday, Oct. 15, 2023. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI10_15_2023_000360B)

नई दिल्ली: रहमानुल्लाह गुरबाज और इकराम अलीख़िल की अर्धशतकीय पारियों के बाद मुजीब उर रहमान तथा राशिद खान के तीन-तीन विकेटों के बूते अफगानिस्तान ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 13वें मैच में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड (England vs Afghanistan World Cup 2023) को 69 रनों से धूल चटा दी. अफगानिस्तान ने अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए 284 रन का स्कोर बनाया और फिर डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 40.3 ओवर में 215 रनों पर ही ढेर कर दिया. अफगानिस्तान की किसी भी फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ यह अब तक की पहली जीत है.

अफगान टीम की वनडे वर्ल्ड कप 2023 में तीन मैचों में यह पहली जीत है जबकि इंग्लैंड को इतने ही मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. अफगानिस्तान की वर्ल्ड कप में लगातार 14 हार के बाद यह पहली जीत है. अफगान टीम वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक केवल दो ही मुकाबले जीती हैं.

इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने 60 रन की पारी खेली. उनके अलावा डेविड मलान ने 32 और लियम लिविंगस्टन तथा सैम करन ने 10-10 रन बनाए. आदिल राशिद 20 रनों के साथ इंग्लैंड की पारी के तीसरे टॉप स्कोरर रहे. अफगानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने तीन-तीन जबकि मोहम्मद नबी ने दो और फजलहक फारूकी तथा नवीन उल हक ने एक-एक सफलता हासिल की.

ENG VS AFG: शतक से पहले ही रन आउट हुए Rahmanullah Gurbaz, गुस्से में कुर्सी पर दे मारा बल्ला- VIDEO

इससे पहले, सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के 57 गेंद में 80 रन की मदद से अफगानिस्तान ने 284 रन बनाये. अफगानिस्तान की टीम एक गेंद बाकी रहते आउट हो गई. उसके लिए गुरबाज ने 57 गेंद में 80 रन बनाये जिसमें आठ चौके और चार छक्के शामिल थे. भारतीय टीम का मैच नहीं होने पर भी अरूण जेटली स्टेडियम पर भारी तादाद में दर्शक थे जो अफगानिस्तान का समर्थन कर रहे थे. गुरबाज के अलावा इकराम अलीखिल ने 66 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों के साथ 58 रन बनाये जबकि निचले क्रम पर अनुभवी मुजीबुर रहमान ने 16 गेंद में 28 रन की आक्रामक पारी खेली.

गुरबाज और जदरान ने ठोकी शतकीय साझेदारी

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पहले दोनों मैच हार चुकी अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर ठोस शुरूआत की. पहले दोनों मैचों में नाकाम रहे गुरबाज और इब्राहिम जदरान ने पहले विकेट की साझेदारी में 114 रन जोड़े. गुरबाज खास तौर पर जबर्दस्त फॉर्म में थे जिन्होंने तीसरे ही ओवर में क्रिस वोक्स को छक्का लगाकर अपने तेवर जाहिर किये.

अफगानिस्तान के 50 रन 39 गेंद में बने. गुरबाज ने नौवें ओवर में सैम कुरेन को कवर्स और स्कवेयर लेग में चौका लगाने के बाद मिडविकेट पर छक्का जड़कर 20 रन निकाले. इसके बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कुरेन की जगह आदिल रशीद को गेंद सौंपी. गुरबाज ने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर रशीद को चौका लगाकर 33 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया.

अफगानिस्तान के सौ रन 77 गेंद में बने. खतरनाक हो रही इस साझेदारी को रशीद ने 17वें ओवर में तोड़ा जब जो रूट को कैच देकर जदरान (28) पवेलियन लौटे. इसके बाद से अफगानिस्तान के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी.

उन्नीसवें ओवर में अफगानिस्तान को दोहरे झटके लगे जब रशीद ने चौथी गेंद पर रहमत शाह (3) को आगे बढकर खेलने के लिये ललचाया और बटलर ने स्टम्पिंग करने में कोई चूक नहीं की. अगली गेंद पर गुरबाज दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हो गए और शतक से वंचित रह गए. रशीद की गेंद पर हशमतुल्लाह शाहिदी ने शॉट खेला और रन के लिये दौड़े लेकिन मिडविकेट से फील्डर ने जब दूसरे छोर पर गिल्लियां बिखेरी तो डाइव लगाकर भी गुरबाज क्रीज तक नहीं पहुंच सके.

Mohammad Rizwan ने क्रीज पर पढ़ी नमाज? PAK विकेटकीपर के खिलाफ शिकायत दर्ज, मामला ICC के पास पहुंचा

एक समय पर बिना किसी नुकसान के 114 रन के बाद अफगानिस्तान ने चार विकेट 38 रन के भीतर गंवा दिये. अजमतुल्लाह उमरजई (19) को लियाम लिविंगस्टोन ने वोक्स के हाथों लपकवाया. रूट ने 33वें ओवर की पहली गेंद पर शाहिदी (14) को बोल्ड किया. उनके जाने के बाद आये मोहम्मद नबी ने आते ही चौका लगाया लेकिन ज्यादा देर टिक नहीं सके और नौ रन बनाकर मार्क वुड का शिकार हुए.

आईपीएल के स्टार स्पिनर राशिद खान के उतरते ही दर्शकों की जबां पर उनका नाम था और हर गेंद पर ‘राशिद राशिद ’ का शोर सुनाई दे रहा था. उन्होंने आते ही रूट को चौका लगाकर दर्शकों को निराश नहीं किया. राशिद (23) को रशीद ने पवेलियन भेजा जिनका डाइव लगाकर दर्शनीय कैच सीमारेखा के पास रूट ने लपका.

इंग्लैंड के लिये रशीद ने दस ओवर में 42 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि मार्क वुड को दो विकेट मिले. कुरेन ने चार ओवर में 46 और क्रिस वोक्स ने चार ओवर में 41 रन दे डाले और दोनों को विकेट नहीं मिले.

(इनपुट: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.