14 in a row: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर दर्ज की लगातार 14वीं जीत, अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड ....

ENG vs AUS 2nd ODI: 271 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 202 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. एलेक्स कैरी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Published: September 22, 2024, 9:54 AM IST

लीड्स: ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को 68 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. ऑस्ट्रेलिया ने साथ ही वनडे में लगातार 14वीं जीत हासिल कर ली है. 271 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 202 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. एलेक्स कैरी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. कंगारुओं के लिए मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और ग्लेन मैक्सवेल ने 10 में से मिलकर सात विकेट लिए.

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी थी गेंदबाजी

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक समय उसकी टीम 200 रन तक पहुंचने के लिए भी संघर्ष कर रही थी. कप्तान मिशेल मार्श (59 गेंदों में 60 रन) शीर्ष क्रम के एकमात्र बल्लेबाज थे, जिन्होंने अर्धशतक बनाया. पहले वनडे में नाबाद 154 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ट्रैविस हेड केवल 29 रन बनाकर तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स (75 रन देकर तीन विकेट) के पहले शिकार बने.

दूसरे सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट ने भी 29 रन का योगदान दिया. अन्य बल्लेबाजों में स्टीव स्मिथ चार रन पर, मार्नस लाबुशेन 19 रन पर और ग्लेन मैक्सवेल सात रन पर आउट हो गए. कैरी ने हालांकि ऑस्ट्रेलिया के प्रशंसकों को निराश नहीं होने दिया, उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए.

इंग्लैंड की टीम इसके जवाब में शुरू में ही लड़खड़ा गई, उसकी तरफ से जेमी स्मिथ ने सर्वाधिक 49 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टार्क ने 50 रन लेकर तीन विकेट लिए, उनके अलावा जोश हेजलवुड, आरोन हार्डी और मैक्सवेल ने दो-दो विकेट लिए.

ODI में ऑस्ट्रेलिया की लगातार सबसे ज्यादा जीत

वनडे इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की यह 14वीं जीत हासिल है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने लगातार दूसरी बार यह कारनामा किया है. इससे पहले 2003 में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 21 वनडे मुकाबले जीते हैं. लगातार 14 वनडे मैच जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया इकलौती टीम है. यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा जीते गए लगातार दूसरे सर्वाधिक मैच है.

21- ऑस्ट्रेलिया (जनवरी 2003 – मई 2003)

14*- ऑस्ट्रेलिया (अक्टूबर 2023 – सितंबर 2024)

13- श्रीलंका (जून 2023 – अक्टूबर 2023)

12- दक्षिण अफ्रीका (फरवरी 2005 – अक्टूबर 2005)

12- पाकिस्तान (नवंबर 2007 – जून 2008)

12- दक्षिण अफ्रीका (सितंबर 2016 – फरवरी 2017).

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.