ENG vs NED: बेन स्टोक्स का शतक, नीदरलैंड्स को हराकर इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने की उम्मीदें कायम रखी

ENG vs NED World Cup 2023: इंग्लैंड की विश्व कप में यह तीसरी सबसे बड़ी जीत है. सेमीफाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी इंग्लैंड की वर्ल्ड कप 2023 में यह दूसरी जीत है.

Published date india.com Updated: November 8, 2023 9:47 PM IST
ENG vs NED: बेन स्टोक्स का शतक, नीदरलैंड्स को हराकर इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने की उम्मीदें कायम रखी
Pune: England bowler David Willey celebrates the wicket of Netherlands batter Sybrand Engelbrecht during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between England and Netherlands at Maharashtra Cricket Association Stadium, in Pune, Wednesday, Nov. 8, 2023. (PTI Photo/Shashank Parade) (PTI11_08_2023_000378B)

पुणे: बेन स्टोक्स (108) के शतक के बाद अपने गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने बुधवार को खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ENG vs NED World Cup 2023) के 40वें मैच में नीदरलैंड्स को 160 रन से हरा दिया. इंग्लैंड की विश्व कप में रनों के लिहाज से यह तीसरी सबसे बड़ी जीत है. यह पहली बार हुआ है जब वनडे विश्व कप के इतिहास में किसी एक संस्करण में सभी टीमों ने कम से कम दो मैच जीते हैं. सेमीफाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी इंग्लैंड की वर्ल्ड कप 2023 में यह दूसरी जीत है.

इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 339 रन का स्कोर बनाया और फिर उसने नीदरलैंड्स को 37.2 ओवर में 179 रन पर ढेर कर दिया. इस जीत के बाद इंग्लैंड के लिए चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदें कायम हैं. इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद और मोईन अली ने तीन-तीन विकेट लिए. नीदरलैंड्स के लिए अनिल तेजा ने नाबाद 41, कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 38, साइब्रैंड एंगलब्रेख्त ने 33 और वेस्ली बरेसी ने 37 रन बनाए.

World Cup 2023: ‘टाइम आउट’ से बल्लेबाजों में खौफ़ बढ़ा, अब क्रिस वोक्स इसके शिकार होने से बचे 

दोनों ही टीमें खिताबी दौड़ से बाहर हैं लेकिन विश्व कप में पाकिस्तान को छोड़कर शीर्ष सात स्थानों पर रहने वाली टीमें चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करेगी. गत चैम्पियन टीम इस मैच से पहले 10वें पायदान पर थी लेकिन बड़ी जीत के बाद इंग्लैंड ने तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच कर चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है.

इंग्लैंड को इस मैच में सलामी बल्लेबाज डेविड मलान ने 10 चौके और दो छक्के की मदद से 74 गेंद में 84 रन की पारी खेल तेज शुरुआत दिलाई जबकि स्टोक्स ने मध्यक्रम में टीम को स्थिरता दिलाने के बाद आखिरी ओवरों में तेजी से रन जुटाए.

स्टोक्स को आखिरी ओवरों में वोक्स का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 45 गेंद में 51 रन बनाये। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 81 गेंद में 129 रन की आक्रामक साझेदारी की. नीदरलैंड की ओर से बास डी लीडे ने 74 रन देकर तीन जबकि आर्यन दत्त और लोगन वैन बीन ने दो-दो विकेट लिए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.