NZ vs ENG World Cup 2023: डेवोन कॉन्वे और रचिन रविंद्र ने तोड़ा वर्ल्ड चैंपियन का घमंड, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से धोया

NZ vs ENG World Cup 2023: डेवोन कॉन्वे 121 गेंदों पर 19 चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 152 रन जबकि रचिन रविंद्र ने 96 गेंदों पर 11 चौकों और पांच छक्कों के सहारे नाबाद 123 रन बनाए. रचिन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

Published date india.com Updated: October 5, 2023 9:28 PM IST
Rachin Ravindra and Devon Conway in 1st Match vs England, ICC Cricket World Cup 2023
Rachin Ravindra and Devon Conway in 1st Match vs England, ICC Cricket World Cup 2023

अहमदाबाद: डेवोन कॉन्वे और रचिन रविंद्र की तूफानी शतकीय पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने गुरुवार को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) के पहले मैच में इंग्लैंड को 9 विकेट से धूल चटा दी. इस धमाकेदार जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड (England vs New Zealand) से पिछले वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 9 विकेट पर 282 रन पर रोक दिया और फिर कॉन्वे-रचिन के शतकों के दम पर 82 गेंद शेष रहते आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) में इंग्लैंड से मिले 283 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम 10 रन के स्कोर पर विल यंग (0) का विकेट खो दिया. इसके बाद डेवोन कॉन्वे और रचिन रविंद्र का एक नया तूफान देखने को मिला. कॉन्वे ने 83 गेंदों पर 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की. मेंस वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है.

Devon Conway ने रचा इतिहास, ODI World Cup में न्यूजीलैंड के लिए ठोका सबसे तेज शतक

लेकिन रचिन रविंद्र ने कुछ मिनटों में ही कॉन्वे का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया. रचिन ने केवल 82 गेंदों में ही शतक जड़ दिया, जोकि मेंस वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक बन गया. अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप खेल रहे कॉन्वे का 50 ओवरों के क्रिकेट में यह पांचवां शतक है. इसके साथ ही कॉन्वे अब अपने वर्ल्ड कप डेब्यू में शतक बनाने वाले न्यूजीलैंड के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले स्कॉट स्टाइरिस (2003), नाथन एस्ले (1996) और ग्लेन टर्नर (1975) यह कमाल कर चुके हैं.

Watch: विराट कोहली ने दिखाया बड़ा दिल, IND vs AUS World Cup 2023 मैच से पहले इस लकी फैन का तो दिन ही बना दिया

वहीं, रचिन का भी वनडे में यह पहला शतक है. दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 211 गेंदों पर 273 रनों की अविजित साझेदारी की, जोकि वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी विकेट के लिए न्यूजीलैंड की ओर से सबसे तेज शतक है. 32 साल के कॉन्वे ने 121 गेंदों पर 19 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 125.62 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 152 रन बनाए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

वनडे में उनका यह बेस्ट स्कोर है. रचिन ने 96 गेंदों पर 11 चौकों और पांच छक्कों के सहारे नाबाद 123 रन बनाए.रचिन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उनकी इन पराक्रमी परियों से न्यूजीलैंड 2019 के फाइनल की कड़वी यादों को पीछे छोड़ने में सफल रहा जब वह बाउंड्री की गणना में इंग्लैंड से खिताब गंवा बैठा था.

इससे पहले, न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने अच्छा प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के बल्लेबाजों के आक्रामक तेवरों पर अंकुश लगाए रखा. विश्व कप 2023 का पहला रन छक्के के रूप में आया जो जॉनी बेयरस्टो (35 गेंद पर 33 रन) ने ट्रेंट बोल्ट पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग क्षेत्र में लगाया. इसके बाद उन्होंने चौका जड़ा और इस तरह से पहले ओवर में 12 रन जुटाए लेकिन इसके बाद परिस्थितियां बदलने में समय नहीं लगा.

PAK vs NZ: अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स से भिड़ेगा पाकिस्तान, देखें Head To Head रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी 

हेनरी ने डेविड मालन (14) को शुरू से ही परेशान किया और आखिर में उन्होंने इस बल्लेबाज को विकेट के पीछे कैच कराकर न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई। उसे दूसरा विकेट हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगा. सेंटनर ने बेयरस्टो को सीमा रेखा पर डेरेल मिचेल के हाथों कैच करा कर उनकी आक्रामकता पर विराम लगाया.

हैरी ब्रूक ने 16 गेंद पर 25 रन की तूफानी पारी खेली. उन्होंने रचित रविंद्र पर दो चौके और एक छक्का लगाया लेकिन बाएं हाथ के इस स्पिनर पर एक और लंबा शॉट खेलने के प्रयास में उन्होंने डेवोन कॉनवे को कैच थमा दिया.
ऐसे समय में फिलिप्स को गेंद सौंपने का फैसला सही साबित हुआ और उन्होंने मोईन अली को ज्यादा देर तक नहीं टिकने दिया। इस तरह से बेन स्टोक्स की अनुपस्थिति में मोइन को ऊपर भेजने का फैसला सही साबित नहीं हुआ.

ODI World Cup 2023: आलोचनाओं के बीच BCCI ने उठाया बड़ा कदम, अब दर्शकों को Free में मिलेगी ये खास चीज!

इसके बाद रूट और कप्तान जोस बटलर (42 गेंद में 43 रन, दो चौके, दो छक्के) ने पांचवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की जिससे इंग्लैंड की बड़ा स्कोर बनाने की उम्मीदें जगी लेकिन हेनरी ने अपने दूसरे स्पेल में इंग्लैंड के कप्तान को विकेट के पीछे कैच करा कर पवेलियन भेज दिया.

पिछले चार वर्षों में बहुत अधिक वनडे मैच नहीं खेलने के बावजूद रूट ने एक छोर संभाले रखा और इस प्रारूप में अपना 36वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने फिलिप्स पर रिवर्स स्वीप लगाने के प्रयास में अपना विकेट इनाम में दिया। रूट ने अपनी 86 गेंद की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया.

(इनपुट: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.