
Bharat Malhotra
भारत मल्होत्रा के पास डिजिटल मीडिया का 17 साल का अनुभव है. आईपीएल 2008 से करियर की विधिवत शुरुआत हुई. तब से कुछ ब्रेक के साथ आईपीएल और क्रिकेट ... और पढ़ें
नई दिल्ली: नेपाल की टीम ने रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर कमाल का खेल दिखाया. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में नेपाल ने इंग्लैंड को लगभग हरा ही दिया था. सिर्फ चार रन से जीत हासिल करने में इंग्लैंड के पसीने छूट गए. और भारत के इस पड़ोसी देश के खेल से पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा बहुत खुश हैं. चोपड़ा ने कहा कि सिर्फ वर्ल्ड कप में नेपाल के खेल की तारीफ करने के बजाय आईसीसी को कुछ और भी करना चाहिए. इंग्लैंड के खिलाफ नेपाल के खेल को देखकर चोपड़ा ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि आईसीसी इस असोसिएट देश को ज्यादा द्विपक्षीय सीरीज और नियमित टूर्नामेंट में मौके दे. और न कि सिर्फ हर दो साल में उन्हें चकाचौंध भरे टूर्नामेंट में उतारे.
नेपाल ने इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का बहुत ही बहादुरी से पीछा किया. मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम पर पूरी तरह से नेपाल के फैंस से भरा हुआ था. और साल वह 2026 का बड़ा उलटफेर करने के बहुत करीब पहुंच गया था. अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए इस वीडियो में चोपड़ा ने जोर देकर कहा कि नेपाल जैसी टीम के साथ किसी पार्टी में अस्थायी मेहमान की तरह व्यवहार नहीं किया जा सकता.

इसे भी पढ़ें- अनुभव किसी दुकान पर नहीं मिलता- सैम करन ने 10 रन नहीं बनने दिए, ऐसे बचाई इंग्लैंड की लाज
चोपड़ा ने कहा, ‘मैं यहां बात करना चाहता हूं कि हम असोसिएट या थोड़ा सा नीचे रैंक की टीमों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं. यह टोकन भागीदारी है. ये सिर्फ बाते हैं. यह कोई हौसलाअफजाई की बात नहीं हैं कि आज आप उनकी तारीफ में पोस्ट करें और फिर उन्हें दो साल बाद याद करें.’
Nepal Cricket, you have our hearts #Aakashvani #ENGvsNEP #T20WorldCup pic.twitter.com/wFWGA0HOTC
— Aakash Chopra (@cricketaakash) February 8, 2026
चोपड़ा ने इस ओर इशारा किया कि कैसे टूर्नामेंट खत्म होते ही असोसिएट टीमों के लिए जोश और चर्चा हल्की हो जाती है.
उन्होंने कहा, ‘वे शादी में आते हैं और आप फिर उन्हें भूल जाते हैं. आप यह भी नहीं जानते कि अगले दो साल तक वे कहां हैं. हर मैच में लोअर रैंक टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन कहानी यह नहीं है क्योंकि हम ऐसी कहानी हर दो साल में सुनते हैं. हम इसे सेलिब्रेट करते हैं, इसके बारे में बात करते हैं और फिर इसे पूरी तरह भूल जाते हैं.’

नेपाल की टीम ने किया कमाल का प्रदर्शन
उन्होंने आगे कहा, ‘यह हम सबके लिए मायने नहीं रखता. हम आगे बढ़ जाते हैं. हम अपने घर जाते हैं और अपनी द्विपक्षीय सीरीज और टूर्नामेंट खेलते हैं. उनके बारे में कोई फिक्र नहीं करता. जब मैं उन्हें दबाव में बिखरते देखता हूं, उस लय को कायम न रख सकते हुए देखता हूं. तो लगता है कि ऐसी चीजें होती रहेंगी.’
इसे भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: किसी तरह जीत पाया इंग्लैंड, नेपाल को 4 रन से हराने में छूटे पसीने
रोहित पोडेल की कप्तानी में नेपाल की टीम वर्ल्ड कप में इतिहास रचने के करीब पहुंच गई थी. 185 रन के लक्ष्य के जवाब में उसकी टीम 6 विकेट पर 180 रन के स्कोर तक ही पहुंची थी. आखिरी ओवर में टीम को 10 रन चाहिए थे लेकिन वह पांच ही रन बना सकी. हार के बाद भी टीम के कप्तान पोडैल ने कहा कि वह अपनी टीम के खेल से बहुत प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि वे सिर्फ भाग लेने भर नहीं आए हैं बल्कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीमों को चुनौती देने आए हैं.
A fight for the ages!
Team Nepal will take plenty of inspiration from this performance, as will their fans who gave it their all ❤️
Watch them next in #T20WorldCup #NEPvITA | THU, 12 FEB, 3 PM pic.twitter.com/a3GRcIKLno
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 8, 2026
नेपाल की टीम यहां तक अचानक नहीं पहुंची है. वह धीरे-धीरे आगे बढ़ी है. सबसे पहले साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल की टीम खेली थी. फिर वह एक दशक के लिए गायब हो गई. वह 2024 में लौटी और अब 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में भी वह खेल रही है. वह एशिया और ईएपी क्वॉलिफिकेशन में बिना कोई मैच गंवाए यहां तक पहुंची है. वर्ल्ड कप के इतर नेपाल ने 2025 में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को सीरीज में 2-1 से हराया था.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.india.com/hindi-news/icc-mens-t20-world-cup-2026/
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.