EXPLAINER: भारत-पाकिस्तान मैच में मुनीबा अली को Run Out दिए जाने पर मचा बवाल, जानें क्या है MCC का नियम?

Muneeba Ali Run-out drama: कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला. पाकिस्तान की सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हो गईं.

Published date india.com Updated: October 5, 2025 10:32 PM IST
Fatima Sana, India vs Pakistan Live Score, Muneeba Ali’s run-out, IND vs PAK clash, MCC rules, Muneeba Ali Run-out drama,

कोलंबो: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 में रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला. पाकिस्तान की सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हो गईं.

यह घटना पाकिस्तान की पारी के चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर घटी. क्रांति गौड़ की गेंद पर मुनीबा एलबीडब्ल्यू की अपील से बच गईं, क्योंकि भारत ने बाद में रीप्ले में तीन रेड कार्ड दिखाए जाने के बावजूद रिव्यू नहीं लेने का फैसला किया, लेकिन मुनीबा अपनी क्रीज से बाहर निकल गईं. इसी बीच दीप्ति शर्मा ने सीधा थ्रो स्टंप्स पर किया.

India vs Pakistan: पाकिस्तान के सामने लड़खड़ाई टीम इंडिया, वनडे क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

थर्ड अंपायर ने मुनीबा को आउट करार दिया. इस फैसले पर काफी हंगामा हुआ, जहां मुनीबा पास में खड़ी थीं और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना चौथे अंपायर से बात करती नजर आईं. मुनीबा को आउट दिए जाने के तरीके से पाकिस्तान टीम निराश दिखी.

पाकिस्तान कप्तान का कहना था कि मुनीबा ने अपना बल्ला जमीन पर रखा था और रन लेने का उनका कोई इरादा नहीं था, इसलिए आउट का फैसला बदला जाना चाहिए. अधिकारियों पर इस स्पष्टीकरण का कोई असर नहीं पड़ा और मुनीबा को आउट दिया गया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

क्या है नियम?

खेल की परिस्थितियों के नियम 30.1 के मुताबिक बल्लेबाज को तब तक मैदान से बाहर माना जाएगा जब तक कि उसके शरीर या बल्ले का कोई हिस्सा उस छोर पर पॉपिंग क्रीज के पीछे ज़मीन पर न लग जाए.

30.1.2 के मुताबिक, बल्लेबाज को मैदान से बाहर नहीं माना जाएगा यदि वह अपने मैदान की ओर या उससे आगे दौड़ते या गोता लगाते समय, और पॉपिंग क्रीज से आगे अपने शरीर या बल्ले का कोई हिस्सा जमीन पर लगने के बाद, मैदान और उसके शरीर या बल्ले के किसी हिस्से के बीच, या बल्ले और व्यक्ति के बीच संपर्क टूट जाता है.

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में मच्छरों का आतंक, 15 मिनट तक रुका खेल; धुआं-धुआं हुआ मैदान

इससे पहले, टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने 248 रन का लक्ष्य रखा. भारत के लिए सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े. मंधाना 32 गेंद पर 23 और रावल 37 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुईं.

भारत की तरफ से हरलीन देओल ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए. 65 गेंदों की पारी में हरलीन ने 4 चौके और 1 छक्का लगाया. इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 32, दीप्ति शर्मा ने 25 और स्नेह राणा ने 20 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में 20 गेंद पर 2 छक्के और 3 चौके की मदद से नाबाद 35 रन बनाकर भारत को 247 तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19 रन बनाए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.