Fakhar Zaman Shines As Pakistan Achieve 7 Wicket Victory In 2nd Nz Odi
PAK vs NZ: फखर जमान ने ठोकी लगातार दूसरी सेंचुरी, पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी शिकस्त
पाकिस्तान की वनडे क्रिकेट इतिहास में यह दूसरी सबसे बड़ी सफल रन चेज है. कीवी टीम के लिए डेरिल मिचेल ने भी लगातार दूसरा शतक जमाया. उन्होंने 129 रन की करियर बेस्ट पारी खेली.
फखर जमान (Fakhar Zaman) के लगातार दूसरे शतक के दम पर पाकिस्तान ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को सात विकेट से शिकस्त दे दी. फखर ने पहले वनडे में भी 117 रन की शतकीय पारी खेली थी और अब उन्होंने दूसरे वनडे में भी नाबाद 180 रन बना डाले.
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 336 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसे पाकिस्तान ने 48.2 ओवर में तीन विकेट खोकर ही हासिल कर लिया. पाकिस्तान की वनडे क्रिकेट इतिहास में यह दूसरी सबसे बड़ी सफल रन चेज है. कीवी टीम के लिए डेरिल मिचेल ने भी लगातार दूसरा शतक जमाया. उन्होंने 129 रन की करियर बेस्ट पारी खेली.
जमान ने दो बार मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए पहले तो अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 144 गेंदों पर 17 चौकों तथा 6 छक्कों की मदद से 180 रन की शानदार और नाबाद पारी खेली. उनकी इस पारी के दम पर मेजबान पाकिस्ताने दो अब पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. फखर ने कप्तान बाबर आजम (65) के साथ 135 रन की जबकि मोहम्मद रिजवान (नाबाद 54) के साथ भी 119 रन की अविजित साझेदारी की. न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढी ने 79 रन जबकि रचिन रविंद्र ने 75 रन लुटा दिए.
डेरिल मिचेल ने ठोका लगातार दूसरा शतक
इससे पहले, डेरिल मिचेल ने लगातार दूसरा शतक जमाया. उन्होंने 129 रन की करियर बेस्ट पारी खेली. उन्होंने 119 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्के लगाए. कप्तान टॉम लाथम दो रन से शतक से चूक गए. उन्होंने 85 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्के की मदद से 98 रन की पारी खेली.
मिचेल और लाथम ने 183 रन की शानदार साझेदारी की. चाड बोवेस ने 51 गेंदों पर सात चौकों के सहारे 51 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से हारिस रउफ ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए जबकि नसीम शाह को एक विकेट मिला. वनडे सीरीज के अगले तीन मुकाबले कराची में खेले जाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.