Fan Breaches Security To Hug Rohit Sharma During Mi Vs Rr Ipl 2024 Match 14 At Wankhede Watch Video
VIDEO: सुरक्षा की धज्जियां उड़ाकर फिर मैदान में घुसा दर्शक, रोहित से मिलने के बाद ईशान किशन के भी गले लगा
Fan BREACHES Security To Hug Rohit Sharma: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक फैन अपने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को देखने के लिए इतने बेताब था कि वो 'हिटमैन' से मिलने के लिए सीधे स्टेडियम में ही घुस गया.
मुंबई: मुंबई इंडियंस (MI) की टीम आईपीएल 2024 में पहली बार अपने घर में खेलने के लिए उतरी, लेकिन उसे राजस्थान रॉयल्स (RR) के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस सीजन में अब तक खेले गए 14 मैचों में से होम टीम ने 12 मैच जीते हैं और दो ही हारे हैं. ये दो हार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस को ही मिली है. मुंबई की इस सीजन में यह लगातार तीसरी हार है और उसे अभी भी पहली जीत की तलाश है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक फैन अपने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को देखने के लिए इतने बेताब था कि वो ‘हिटमैन’ से मिलने के लिए सीधे स्टेडियम में ही घुस गया. सोशल मीडिया पर फैन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
रोहित शर्मा भारत में बेहद लोकप्रिय हैं क्योंकि वह नेशनल टीम के कप्तान हैं. लेकिन मुंबई में फैंस उन्हें देवता के रूप में मानते हैं. सोमवार को मुंबई इंडियंस और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2024 मैच के दौरान ऐसा ही कुछ देखने को मिला. मैच के दौरान एक फैन सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सीधे स्टेडयम में जा घुसा.
मैदान में घुसने के बाद वह भागते हुए सीधे रोहित शर्मा से मिलने पहुंच गया. क्रीज पर पहुंचने के बाद वह पहले रोहित शर्मा के पास पहुंचा. इसे देखकर रोहित भी थोड़ा चौंक गए और फिर हालांकि वह फैन से मिले. फैन ने रोहित को गले भी लगा लिया. ‘हिटमैन’ से मिलने के बाद फैन विकेटकीपर ईशान किशन से भी मिले. उन्होंने पहले किशन से हाथ मिलाया और फिर उनके भी गले लग गए.
ये घटना उस समय की है, जब मुंबई इंडियंस की टीम फील्डिंग कर रही थी. उस फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आईपीएल 2024 में यह दूसरी बार हुआ है जब सुरक्षा की धज्जियां उड़ाकर फैन मैदान में घुसा है. इससे पहले, बेंगलुरु में भी एक मैच के दौरान एक फैन मैदान में घुस गया था और विराट कोहली से जा मिला था.
Add India.com as a Preferred Source
मैच की बात करें तो राजस्थान की घातक गेंदबाजी के सामने मुंबई की टीम 9 विकेट पर 125 रन ही बना सकी. रोहित पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए. आईपीएल में वह 17वीं बार डक का शिकार हुए हैं. राजस्थान ने इस लक्ष्य को 15.3 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. राजस्थान की तीन मैचों में यह लगातार तीसरी जीत है और वह वो अंकतालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.