PAK vs AFG मैच देखने जा रहे हैं तो जान ले यें बातें; पूरी करनी होंगी ये शर्तें वर्ना नहीं मिलेगी चेपॉक में इंट्री

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सोमवार, 23 अक्टूबर को विश्व कप 2023 को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा जिसके लिए टीएनसीए ने स्पेशल एडवाइजरी जारी की है.

Published date india.com Published: October 22, 2023 9:21 PM IST
Pakistan will face Afghanistan in chennai
चेन्नई में पाकिस्तान का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा (ANI)

सोमवार, 23 अक्टूबर को विश्व कप 2023 के 22वें मैच में पाकिस्तान का सामना अफगानिस्तान से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. चेपॉक की स्पिन फ्रेंडली पिच पर अफगान गेंदबाज राशिद खान (Rashid Khan), मुजीब उर रहमान (Muzeeb Ur Rehman) और मोहम्मद नबी (Mohammed Nabi) पाक बल्लेबाजों की नाक में दम करेंगे लेकिन उससे भी ज्यादा परेशानी फैंस को झेलनी पड़ सकती है अगर वो मैच के लिए स्टेडियम जाने से पहले टीएनसीए की जारी की गई एडवाइजरी हीं देखेंगे तो.

Also read: VIDEO: Mohammed Shami की धाकड़ बॉलिंग के बाद फैन्स ने लूटा दिल- गूंजे शमी-शमी के नारे

तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच होने वाले विश्व कप मुकाबले से पहले स्टेडियम में आने वाले दर्शकों के लिए खास एडवाइजरी जारी की है.

टीएनसीए ने दर्शकों से अनुरोध किया है कि वे पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान मैच के लिए स्टेडियम आते समय अपने साथ- हैंड बैग, शोल्डर बैग, लैपटॉप, आईपॉड, कैमरा, फोन चार्जर, पावर बैंक, छाते, हेलमेट, लाइटर, तंबाकू उत्पाद, पानी की बोतलें, बैनर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, भोजन न लाएं.

बीसीसीआई ने इस विश्व कप टूर्नामेंट के दौरान हर वेन्यू पर दर्शकों के लिए मुफ्त पीने का पानी का इंतजाम किया हुआ है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पाकिस्तान के खिलाफ केवल स्पिनर्स पर निर्भर नहीं है अफगानिस्तान

हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) की अगुवाई वाली अफगान टीम अपने स्पिन गेंदबाजों के इर्द-गिर्द खेलती है और चेपॉक की पिच पर ये टीम बेहद खतरनाक साबित हो सकती है. हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट (Jonathan Trott) ने कहा है कि क्रिकेट पूरी टीम का प्रयास है और बात केवल स्पिनरों की नहीं है.

Also read: हाशिम अमला को पछाड़ सबसे तेज 2000 ODI रन बनाने वाले बल्लेबाज बने शुभमन गिल

ट्रॉट ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कहा, “स्पिनरों के साथ बात यह है कि केवल दो या तीन ही मैच खेल रहे हैं. और बाकी आठ को भी खेल खेलना है इसलिए यह महत्वपूर्ण है. मैच जीतना हर किसी का काम है, न कि सिर्फ स्पिनरों का.”

उन्होंने कहा, “ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्हें बोर्ड पर रन बनाने हैं या ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्हें लक्ष्य का पीछा करना है. तो हां, स्पिनर महत्वपूर्ण हैं और हमारा चयन सही होना स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन यह एक टीम प्रयास है.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.