मिट्टी में मिल गई KL Rahul की इज्जत! भड़के फैंस ने संजीव गोयनका को बैन करने की BCCI से लगाई गुहार

Fans REACT on LSG owner Sanjeev Goenka: मैच के बाद गोयनका को अपने कप्तान केएल राहुल को डांटते हुए देखा गया. गोयनका की इस हरकत के बाद फैंस अब उनपर भड़क गए हैं.

Published date india.com Published: May 9, 2024 6:07 PM IST
Sanjeev Goenka, Sanjeev Goenka age, Sanjeev Goenka news, Sanjeev Goenka updates, Sanjeev Goenka net worth, Sanjeev Goenka LSG owner, Sanjeev Goenka IPL, KL Rahul, KL Rahul news, KL Rahul age, KL Rahul updates, KL Rahul runs, KL Rahul records, KL Rahul IPL, KL Rahul LSG, SRH vs LSG, SRH vs LSG Highlights, SRH vs LSH as it happened, SRH vs LSH scorecard, IPL 2024, IPL 2024 News, Cricket News
Sanjeev Goenka TROLLED

Fans REACT After LSG owner Sanjeev Goenka SCOLDS KL Rahul: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 57वें मैच में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स को 10 विकेट से करारी मात दे दी. जीत के लिए मिले 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद के ओपनर- अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने केवल 9.4 ओवर में इसे हासिल कर लिया. इस शर्मनाक हार के बाद लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका काफी गुस्से में दिखे. मैच के बाद गोयनका को अपने कप्तान केएल राहुल को डांटते हुए देखा गया.

गोयनका की इस हरकत के बाद फैंस अब उनपर भड़क गए हैं. अपने कप्तान राहुल की इस तरह से बेइज्जती होता देख फैंस को अच्छा नहीं लग रहा है. यूजर्स ने सोशल मीडिया पर गोयनका की क्लास लगानी शुरू कर दी है. उन्होंने साथ ही बीसीसीआई से मांग की है कि एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के साथ इस तरह के दुर्व्यवहार के लिए गोयनका पर प्रतिबंध लगाया जाए.

केएल राहुल ही नहीं बल्कि MS Dhoni के साथ भी बुरा बर्ताव कर चुके हैं संजीव गोयनका, तब माही से छीनी गई थी कप्तानी

आपको बता दें कि लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक अपनी टीम की करारी हार को पचा नहीं पाए और कप्तान केएल राहुल पर बरसने लगे. हार के बाद लखनऊ के मालिक और कप्तान केएल राहुल की बातचीत के जो विजुअल सामने आए वह बहुत सही नहीं हैं. गोयनका यहां अपने कप्तान पर भड़कते दिखाई दे रहे हैं और वह मैदान की ओर इशारा करते हुए शायद ऐसा कुछ बोल रहे हैं, जो उन्हें स्वीकार नहीं है. राहुल उन्हें जवाब देने की कोशिश करते हैं तो भी वह उनकी बात काटकर अपनी नाराजगी दिखाते हैं.

KL Rahul की लखनऊ के मालिक ने की घनघोर बेइज्जती! IPL Mega Auction में ये 3 टीमें लगा सकती बोली

टीम मालिक का खिलाड़ियों को इस तरह से सरेआम बात करना कॉमेंट्री कर रहे पूर्व खिलाड़ियों को भी रास नहीं आया. कॉमेंटेटरों ने साफ कहा कि संजीव गोयनको को मैदान के भीतर ही ऐसे नाराजगी नहीं दिखाई चाहिए. वह कैमरों से दूर बंद दरवाजों में ये सब बातें कर सकते हैं. यह रवैया गलत है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

राहुल ने मैच के बाद कहा, ” इस तरह की बल्लेबाजी के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. हमने टीवी पर उस तरह की बल्लेबाजी देखी है. लेकिन यह अवास्तविक बल्लेबाजी है. ऐसा लग रहा था जैसे सब कुछ बल्ले के बीच में मिला हो. उन्होंने अपने छह हिटिंग कौशल पर कड़ी मेहनत की है. उन्होंने हमें यह जानने का मौका नहीं दिया कि दूसरी पारी में पिच ने कैसा खेला. उन्हें रोकना मुश्किल था क्योंकि वे पहली गेंद से ही हमपर हावी होने लगे.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.