Rishabh Pant ओपनर के तौर पर भी हुए फ्लॉप तो फैन्‍स ने लगा दी क्‍लास, संजू सैमसन को लाने की मांग

संजू सैमसन लंबे समय से टीम इंडिया में मौके का इंतजार कर रहे हैं. जब भी उन्‍हें बीच-बीच में चांस मिला है तो उन्‍होंने अच्‍छा प्रदर्शन किया है. दूसरी तरफ रिषभ पंत लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं.

Published date india.com Updated: November 22, 2022 4:57 PM IST
Sanju Rishabh Pant
Sanju Samson, Rishabh Pant @ Twitter

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में रिषभ पंत (Rishabh Pant) को बतौर सलामी बल्‍लेबाज मौका दिया गया. पंत ने एक बार फिर सभी को निराश किया। ऐसे में उनका फैन्‍स की नाराजगी का शिकार होना तय था. सोशल मीडिया पर रिषभ पंत जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं. फैन्‍स मांग कर रहे हैं कि पंत के स्‍थान पर संजू सैमसन (Sanju Samson) को टीम इंडिया में मौका दिया जाए. कमेंट्री के दोरान हर्षा भोगले ने भी पंत की बल्‍लेबाजी की अप्रोच पर सवाल उठाए.

लगातर खराब प्रदर्शन के चलते ही टी20 विश्‍व कप में चयनकर्ताओं ने दिनेश कार्तिक को रिषभ पंत पर तरजीह दी थी लेकिन टूर्नामेंट के आखिरी मैचों में इस विकेटकीपर बल्‍लेबाज को फिर मौका मिला तो वो खास कमाल नहीं दिखा सके. पंत का समर्थन करने वाले क्रिकेट एक्‍सपर्ट का इसपर यह कहना था क उन्‍हें सलामी बल्‍लेबाज के तौर पर मौका दिया जाना चाहिए लेकिन न्‍यूजीलैंड सीरीज में वो ओपनर के तौर पर भी फ्लॉप रहे. दूसरे टी20 मुकाबले में उन्‍होंने छह रन बनाए। आज वो 11 रन का योगदान ही दे पाए।


ऐसे में यह सवाल उठाए जा रहे हैं कि संजू सैमसन को बार-बार नजरअंदाज क्‍यों किया जा रहा है। आखिरी उन्‍होंने ऐसी कौन सी गलती की है जिसके कारण मौके मिलने पर अच्‍छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्‍हें केवल बैंच पर बैठाकर रखा जाता है।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.