Fargana Hoque Becomes First Bangladesh Player To Score Hundred In Womens Odis
IND-W vs BAN-W: फरजाना हक ने रचा इतिहास, वनडे में शतक बनाने वाली पहली बांग्लादेशी महिला खिलाड़ी बनीं
Fargana Hoque score hundred in women’s ODIs: फरजाना अब वनडे में शतक लगाने वाली बांग्लादेश की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में 107 रन की शानदार शतकीय पारी खेली.
भारत और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच तीसरा और अंतिम आज यानी के शनिवार को ढाका ने शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में बांग्लादेश की सलामी बैटर फरजाना हक (Fargana Hoque) ने शानदार शतक जड़कर अपनी टीम का स्कोर 50 ओवर में 4 विकेट पर 225 रन तक पहुंचा दिया. इस शतक के साथ ही फरजाना ने एक नया इतिहास रच दिया है.
फरजाना अब वनडे में शतक लगाने वाली बांग्लादेश की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में 107 रन की शानदार शतकीय पारी खेली. फरजाना ने अपनी पारी के दौरान 160 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 7 चौके लगाए. उनके अलावा शमीमा सुलताना ने 78 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 52 रन का योगदान दिया. भारत की तरफ से स्नेह राणा ने 45 रन देकर दो विकेट लिए.
फरजाना का इससे पहले का बेस्ट स्कोर 71 रन का था. उन्होंने इस पारी से 52 इनिंग में 1133 रन बनाए थे. फरजाना से पहले बांग्लादेश महिला क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर सलमा खातुन और रुमाना अहमद के नाम था, जिन्होंने 75-75 रन बनाए थे.
26 नवंबर 2011 को पहला वनडे मैच खेलने वाली बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के लिए पिछले 12 सालों में कोई भी महिला खिलाड़ी शतक नहीं लगा पाई थी, लेकिन फरजाना हक ने आज इतिहास रच दिया. वह भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में वह आखिरी बल्लेबाज के रूप में रन आउट हुईं.
फरजाना ने कप्तान निगार सुल्ताना (24) के साथ तीसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की, जोकि बांग्लादेश महिला क्रिकेट के लिए दूसरे बड़ी साझेदारी है. 2011 में बांग्लादेश के लिए डेब्यू करने वाली फरजाना वनडे में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं. वह साथ ही बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा फिफ्टी जड़ने वाली खिलाड़ी भी हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.