सुपरस्टार रजनीकांत ने SRH के मालिकों को दी सलाह, कहा- काव्या को दुखी देखकर बुरा लगता है

आईपीएल 2023 में एडेन मार्कराम की कप्तानी में टीम 14 मैचों में सिर्फ चार जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद तालिका में सबसे नीचे रही.

Published date india.com Published: July 29, 2023 5:35 PM IST
Rajinikanth lashes out Sunrisers Hyderabad

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने अपनी आगामी फिल्म ‘जेलर’ के ऑडियो लॉन्च के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम और उसके मालिकों को लेकर कुछ दिलचस्प बातें कही.

सुपरस्टार ने आईपीएल मैचों के दौरान अपनी टीम की हार को देखते हुए एसआरएच के सीईओ काव्या मारन (Kavya Maran) की भावनाओं पर चिंता व्यक्त की. दरअसल हैदराबाद फ्रेंचाइजी के मालिक कलानिधि मारिन की बेटी काव्या अक्सर मैचों के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहती हैं और जब भी टीम मुश्किल स्थिति में होती है तो वो अक्सर परेशान नजर आती हैं.

रजनीकांत ने काव्या के पिता कलानिधि मारन को भी टीम के प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए बेहतर खिलाड़ियों की भर्ती पर विचार करने की सलाह दी. रजनीकांत ने कहा, “कलानिधि मारन [काव्या मारन के पिता] को सनराइजर्स हैदराबाद टीम में अच्छे खिलाड़ियों को रखना चाहिए. ‘आईपीएल के दौरान टीवी पर काव्या को इस तरह देखकर मुझे बुरा लग रहा है.”

पिछले कुछ आईपीएल सीजन में, सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. आईपीएल 2023 में भी टीम का प्रदर्शन खराब था, जहां एडेन मार्कराम (Aiden Markram) की कप्तानी में टीम 14 मैचों में सिर्फ चार जीत के साथ तालिका में सबसे नीचे रहे.

काव्या मारन के नेतृत्व में, आईपीएल ऑक्शन के दौरान भी फ्रेंचाइजी का प्रदर्शन चिंता का कारण रहा है. SRH को डेविड वार्नर और केन विलियमसन के साथ-साथ जॉनी बेयरस्टो और राशिद खान जैसे फैन फेवरेट स्टार खिलाड़ियों को रीटेन ना करने के लिए फैंस की आलोचना का सामना करना पड़ता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

2019 में वार्नर की कप्तानी में पहला आईपीएल खिताब जीतने के बाद हैदराबाद टीम के प्रदर्शन का ग्राफ काफी नीचे गया है. साल 2021 और 2023 सीजन में टीम लगातार तालिका में सबसे नीचे रही है, वहीं 2022 में वो आठवें स्थान पर थे. वार्नर से विलियमसन और फिर मारक्रम के रूप में कप्तान की भूमिका में बदलाव के बावजूद, टीम के ऑनफील्ड प्रदर्शन में कोई बदलाव नहीं आया है.

वार्नर और विलियमसन को रिलीज करने का फैसला हैरान करने वाला था. वहीं फैंस ने इस फैसले के पीछे आंतरिक की भूमिका की बात कही है. आईपीएल 2023 में मार्कराम के टीम का नेतृत्व करने के बावजूद, SRH अपनी किस्मत नहीं बदली, जिससे फैंस और मैनेजमेंट के बीच चल रहा तनाव और बढ़ गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.