Firing At Naseem Shah Home But Cricketer To Remain With Pakistani Team For Odi Series Against Sri Lanka
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह के घर पर चली गोलियां, क्या अब श्रीलंका के साथ खेलेंगे वनडे सीरीज!
युवा तेज गेंदबाज पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से आते हैं, जहां इन दिनों काफी आशांति की खबरे हैं. इस बीच इस तेज गेंदबाज के घर पर गोलियां चल गई. पुलिस हमलावरों की तलाश में है...
पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज इन दिनों अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ रावलपिंडी में हैं, जहां मंगलवार से श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है. इस बीच सीरीज से एक दिन पहले नसीम शाह के घर पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दीं. यह गोली कांड उनके घर के बाहर गेट पर ही हुआ हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं. लेकिन हमलावर नसीम के घर के बाहर गोलियां चलाकर वहां से फरार हो गए. पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है. अभी तक इस गोलीबारी का कारण पता नहीं चला है.
इस बीच नसीम शाह पाकिस्तानी टीम के साथ थे और वह श्रीलंका से वनडे सीरीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं, जिसकी शुरुआत मंगलवार दोपहर से हो रही है. बता दें नसीम शाह खैबर पख्तूनख्वा के निचले दीर इलाके से आते हैं. पाकिस्तानी अखबार डॉन की खबरों के मुताबिक, नसीम शाह के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने जब गोलियां चलाई तो यह जानकारी नहीं मिली है कि उस वक्त उनके घर के भीतर कौन-कौन मौजूद था. नसीम के पिता ने इस संबंध में पुलिस से मुलाकात की है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि वह जल्दी ही हमलावरों को पकड़ कर परिवार को न्याय दिलाएगी.
बता दें नसीम का यह पारिवारिक घर है, जहां उनके अलावा उनके मां-बाप और दो छोटे भाई भी रहते हैं. नसीम की तरह उनके दोनों छोटे भाई हुनैन और उबेद भी प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं. यह मालूम नहीं है कि इस हमले के वक्त वे दोनों अपने घर पर ही थे या कहीं बाहर. नसीम के दोनों भाई पाकिस्तान के उभरते हुए क्रिकेटर हैं, जो पाकिस्तान सुपर लीग और घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बना रहे हैं.
इस बीच क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने बताया कि इस हमले का नसीम शाह की क्रिकेट तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. वह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए टीम में उपलब्ध रहेंगे. पाकिस्तान को इस वनडे सीरीज के बाद श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज भी खेलनी है. 22 वर्षीय नसीम इस त्रिकोणीय सीरीज का का भी हिस्सा होंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.