पूर्व बॉलिंग कोच भरत अरुण ने बताया- टीम की कामयाबी के लिए भारतीय गेंदबाजों को इंग्लैंड में करना होगा क्या काम

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच भरत अरुण ने कहा भारतीय तेज गेंदबाजों को इंग्लैंड के हालात के मुताबिक अपने गेंदबाजी में छोटे-मोटे चेंज लाकर अपनी लय बरकरार रखनी होगी.

Written by: Arun Kumar
Published: June 9, 2025, 6:54 PM IST

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से शुरू हो रही 5 टेस्ट मैच की सीरीज से पहले भारतीय तेज गेंदबाजों को टीम इंडिया के पू्र्व बॉलिंग कोच भरत अरुण ने काम की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजों को वहां की परिस्थितियों के लिहाज से छोटे-छोटे अडजेस्टमेंट करने होंगे और अपनी लय को बरकरार रखना होगा. भारत युवा टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गया है, जहां सीनियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय पेस अटैक की अगुआई करेंगे. उन्होंने कहा कि ड्यूक गेंद का उपयोग करते हुए, गेंदबाजों को स्विंग का लाभ उठाने के लिए वहां की परिस्थितियों पर ध्यान देना होगा.

जसप्रीत बुमराह भले ही भारतीय पेस अटैक के नायक होंगे लेकिन वे सभी पांच टेस्ट नहीं खेलेंगे. बुमराह, मोहम्मद सिराज और ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ही ऐसे तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेले हैं, जबकि रवींद्र जडेजा और कुलदीप को स्पिन गेंदबाजी विभाग में पहले से कुछ अनुभव है.

पेसर प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी के साथ-साथ ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलेंगे. यह सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक चलेगी.

पूर्व गेंदबाजी कोच ने सोमवार को कहा, ‘इंग्लैंड में भारत के पेस अटैक को अपनी लय पर भरोसा रखना चाहिए और स्विंग के अनुकूल जल्दी से ढल जाना चाहिए. एक गेंदबाज के लिए, छोटे-मोटे अडजस्टमेंट और टीमवर्क महत्वपूर्ण हैं. सिर्फ स्पीड पर नहीं, बल्कि पिच पर ध्यान केंद्रित करें. युवा प्रतिभा अगर धैर्य रखते हैं और चुनौती का आनंद लेते हैं, तो यह टीम इंग्लैंड को चौंका सकती है और इंग्लैंड को हराकर इतिहास रच सकती है.’

भारत के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना ​​है कि दौरे पर गई टीम की गेंदबाजी में अभी भी कुछ स्थिरता है. उन्होंने कहा, ‘मेरे हिसाब से इंग्लैंड का दौरा हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन यह बहुत मजेदार भी होता है. परिस्थितियों के हिसाब से ढलना सबसे अहम होगा और मुझे यकीन है कि हमारे खिलाड़ी ऐसा करने में सक्षम हैं. गेंदबाजी के लिहाज से हमारे पास अनुभव और स्थिरता है.’

(एजेंसी: आईएएनएस)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.