Ashes 2025: पर्थ टेस्ट में इंग्लैंड की हार के बाद पूर्व क्रिकेटरों की नसीहत, बोले- बैजबॉल छोड़ दो वरना 0-5 से हारोगे सीरीज...

एशेज सीरीज में इंग्लैंड की टीम 0-1 से पिछड़ गई है और उसकी बैजबॉल नीति की अब कड़ी आलोचना हो रही है. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर इयान बॉथम ने कहा- अगर आप ऐसे ही खेलते हैं तो अभी घर आ सकते हैं क्योंकि ऐसे यह नतीजा 5-0 होगा...

Published date india.com Updated: December 2, 2025 1:05 PM IST
Ashes 2025 Perth
पर्थ टेस्ट में इंग्लैंड के घेरे ऑस्ट्रेलियाई टीम @ICC/x

एशेज ट्रॉफी जीतने का सपना लेकर ऑस्ट्रेलिया आई इंग्लैंड की टीम पर्थ टेस्ट हारकर अपने ही पूर्व खिलाड़ियों की आलोचनाओं में घिर गई है. टीम बीते कई साल से आक्रामक स्वभाव वाले बैजबॉल अंदाज में खेल रही है, जो टीम के लिए बहुत कारगर नहीं दिखाई दे रहा है. एशेज का पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला गया था, जो दो दिन में ही अपने अंजाम पर पहुंच गया. इंग्लैंड की टीम को यहां 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

बैजबॉल पर गरमाए इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी

इस हार के बाद टीम को अपने खेल के तरीके की वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. दूसरा टेस्ट गाबा में 4 दिसंबर से शुरू हो रहा है. दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को पूर्व कप्तान माइकल वॉन और इयान बॉथम ने इंग्लिश टीम को कड़ी नसीहत दी है. बॉथम ने कहा कि अगर आपको यही कहना है कि हम ऐसे ही खेलते हैं तो अभी सीरीज छोड़कर घर चले जाओ क्योंकि ऐसे तो आप 0-5 से हारकर जाओगे.

‘इंग्लैंड को पुराने तरीकों में लौटना होगा’

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच में ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर पिंक बॉल टेस्ट के रूप में खेलेंगी. यह मैदान ऑस्ट्रेलिया गढ़ माना जाता है और ऐसे में कंगारू टीम यहां 2-0 की बढ़त का इरादा लेकर मैदान पर उतरेगी. इस मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि गाबा में शुरू हो रहे डे-नाइट टेस्ट में इंग्लैंड को अपने पुराने तरीके को अपनाना चाहिए.

गेंद की मेरिट के हिसाब से खेलना ही सही उपाय

बीबीसी से बात करते हुए माइकल वॉन ने कहा, ‘इंग्लैंड को अपने खेलने के पुराने तरीके पर वापस लौटना होगा. टीम हमेशा खतरे की तरफ दौड़ती हुई दिखती है. यह समझदारी भरा तरीका नहीं है. मैं यह नहीं कह रहा कि आप हमेशा ज्योफ बॉयकॉट या एलेस्टेयर कुक की तरह खेलें, लेकिन आपको गेंद की मेरिट के हिसाब से खेलना होगा.’

बीते सालों में 5 मैचों की कोई सीरीज नहीं जीता इंग्लैंड

वॉन ने कहा कि इंग्लैंड ने पिछले 3-4 सालों में पांच मैचों की कोई सीरीज नहीं जीती है. इंग्लैंड का मौजूदा तरीका काम नहीं आ रहा है. उन्हें पुराने तरीके को अपनाना चाहिए. इस पूर्व कप्तान ने कहा कि हमें गेम अवेयरनेस दिखानी होगी. उन्हें बहुत बेहतर खेलना होगा. अगले टेस्ट में तेज गेंदबाजों पर भरोसा करना होगा. वही 20 विकेट निकाल सकते हैं. जोश टंग को मैं प्लेइंग XI में देखना चाहूंगा.’

टीम को जल्दी जोश में आना होगा: बॉथम

वहीं पूर्व ऑलराउंडर इयान बॉथम ने भी इंग्लैंड की बल्लेबाजी के तरीके की आलोचना की थी. पीए न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बॉथम ने कहा था कि पर्थ में इंग्लैंड का प्रदर्शन बहुत बुरा था, इसके लिए कोई और शब्द नहीं है. टीम को जल्दी जोश में आना होगा.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

‘अगर तरीका नहीं बदलना तो सीरीज छोड़कर घल लौट जाओ’

इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘मैं यह सुनते-सुनते थक गया हूं, ‘हम ऐसे ही खेलते हैं.’ अगर मैंने यह एक बार और सुना तो मुझे लगता है कि मैं टेलीविजन पर कुछ फेंक दूंगा. अगर आप ऐसे ही खेलते हैं तो अभी घर जा सकते हैं, क्योंकि इस तरह परिणाम 0-5 हो सकता है. उन्हें इसे समझने की जरूरत है. इंग्लैंड की जर्सी पहनना गर्व की बात होती है. आपको गंभीरता से खेलना होगा. बैजबॉल मोड से बाहर आना होगा.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.