By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Former England Captain Targets Babar Azam
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बाबर पर साधा निशाना, कहा मैं T20 क्रिकेट के टॉप 15 बल्लेबाजों में भी...
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने बाबर आजम पर निशाना साधा है. जिसमें वान ने कहा की मैं बाबर को टी20 कप्तान के रुप में नहीं देखता हूं.
पाकिस्तान के टीम के लिए ये टी20 विश्व कप कुछ खास नहीं रहा. वही उसको भारत के साथ ही अमेरिका की टीम के हाथों भी हार का सामना करना पड़ा. टी20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान की टीम को ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा है.
पाकिस्तान के इस प्रदर्शन को देखकर हर पूर्व क्रिकेटर बाबर आजम और उनकी टीम की खूब आलोचना कर रहे है. बाबर आजम का प्रदर्शन भी इस टी20 विश्व कप में अच्छा नहीं रहा है. बाबर ने तीन मैचों में 30 के औसत और 104.65 के स्ट्राइक रेट के साथ 90 रन बनाए है. वही बाकी बल्लेबाजों के लिए भी ये टी20 विश्व कप कुछ खास नहीं रहा है.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने साधा निशाना
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने कहा की मैं बाबर को टी20 कप्तान के रुप में नहीं देखता हूं. मैं उनका टेस्ट और वनडे में उन्हें कप्तान के रुप में देखता हूं. इन दोनों ही फॉर्मेट में बाबर एक शानदार खिलाड़ी है.
टी20 में उनका खेल अच्छा है और वो एक काबिल बल्लेबाज है. मगर मैं उनको टी20 क्रिकेट में दुनिया के 15 सबसे अच्छे बल्लेबाजों में उनको शामिल नहीं करता. मुझे लगता है कि दुनिया में कई बल्लेबाज उनसे बेहतर यहां मौजूद हैं.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा की इसमें पाकिस्तान को मौसम के ऊपर कोई दोष नहीं मढ़ना चाहिए. मुझे लगता है की पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मुकाबला जीतना चाहिए था. पाकिस्तान को इस मैच में सिर्फ 6 रनों से हार मिली थी.
वान ने कहा की अमेरिका और भारत के खिलाफ उनको मैच जीतने की जरुरत थी. पाकिस्तान अगर वो दोनों मुकाबले जीत जाता तो उसकी जगह सुपर 8 में पक्की हो जाती. वैसे मुझे उम्मीद नहीं थी की वे भारत के खिलाफ मुकाबले में इतने करीब जा पाएंगे.
अमेरिका ने किया शानदार प्रदर्शन
अमेरिका की टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर सबको चौंका दिया. वान ने कहा की अमेरिका ने नर्वस होकर भी अच्छा शॉट खेला और जीत दर्ज कर ली. पाकिस्तान के खिलाफ उनकी जीत का पूरा श्रेय यूएसए की टीम को जाता है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें