
Shivendra Rai
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए ... और पढ़ें
Ravi Shastri as England head coach: इंग्लैंड की क्रिकेट टीम एशेज में ऑस्ट्रेलिया से हार चुकी है. शुरुआती तीन टेस्ट मैच हारकर इंग्लैंड सीरीज गंवा चुकी है. इस हार के लिए इंग्लैंड में बहुत सारे पूर्व क्रिकेटर और फैंस इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और उन्हें पद से हटाने की मांग कर रहे हैं. इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने कुछ ऐसा कहा है जिसकी चर्चा इंग्लैंड से ज्यादा भारत में हो रही है.
पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने कहा है कि भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री को इंग्लैंड का कोच बनाना चाहिए. पनेसर का मानना है कि टॉप लेवल पर बदलाव अब जरूरी है और रवि शास्त्री इस काम के लिए सबसे सही व्यक्ति हैं. अपने YouTube चैनल पर पत्रकार रविश बिष्ट से बात करते हुए पनेसर ने तर्क दिया कि इंग्लैंड को ऐसे कोच की ज़रूरत है जो जानता हो कि ऑस्ट्रेलिया को उसकी जमीन पर कैसे हराया जाता है.
पनेसर ने कहा कि आपको सोचना होगा कि ऑस्ट्रेलिया को उनके घरेलू कंडीशन में हराना असल में कौन जानता है? आप ऑस्ट्रेलिया की कमजोरियों का फायदा कैसे उठाएंगे. मुझे लगता है कि रवि शास्त्री को इंग्लैंड का अगला हेड कोच बनना चाहिए.
बता दें कि मैकुलम ने शुरू में कप्तान बेन स्टोक्स के साथ मिलकर इंग्लैंड टीम के अच्छी सफलता दिलाई थी. टेस्ट को भी आक्रामक ढंग से खेलने का बैजबॉल तरीका शुरू में सफल भी रहा. इंग्लैंड ने अपने पहले 11 मैचों में से 10 जीते. लेकिन अब सब कुछ बदल गया है. इंग्लैंड की टीम पटरी से उतर गई है और मैकुलम निशाने पर हैं.
रवि शास्त्री के भारतीय टीम का कोच रहते हुए टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में लगातार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज़ जीती थीं. भारत ने 2018/19 में और फिर 2020/21 में दो बार ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में मात दी. 2020/21 में तो भारत ने एडिलेड टेस्ट में 36 रन पर ऑल आउट होने के बाद सीरीज में वापसी की थी. तब टीम में विराट कोहली और बुमराह जैसे दिग्गज भी नहीं थे.
भले ही ऑस्ट्रेलिया एशेज हार चुकी हो लेकिन, बैंडन मैकुलम इंग्लैंड के कोच बने रहना चाहते हैं. पहले 11 टेस्ट मैचों में से 10 में जीत के बाद इंग्लैंड ने अपने अगले 33 टेस्ट में से 16 गंवा दिए हैं. मैकुलम का कॉन्ट्रैक्ट 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक है. लेकिन इस बीच पनेसर के कमेंट ने बहस को एक नया मोड़ दे दिया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.