अफगानिस्तान के खिलाफ आठ विकेट से मिली करारी हार विश्व कप 2023 में पाकिस्तान टीम की लगातार तीसरी हार है. भारत, ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के बाद पाक टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ हार की हैट्रिक मिली, जिसके बाद बाबर आजम (Babar Azam) एंड कंपनी के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है.
Also read: Glenn Maxwell ने 40 गेंदों में रचा इतिहास, ठोका वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक
वहीं इस करारी हार के बाद, बाबर आजम की कप्तानी की काफी आलोचना हो रही है. पूर्व दिग्गजों के साथ खेल विशेषज्ञों ने इस युवा खिलाड़ी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाए हैं. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ (Mohammad Yousuf) ने खुलासा किया कि हार की हैट्रिक के बाद पाक कप्तान काफी परेशान थे, यहां तक कि उन्हें रोते हुए भी देखा गया था.
यूसुफ ने समा टीवी पर पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम के बारे में कहा, “मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी और दूसरे दिन भी मैंने यह देखा कि वह परेशान दिख रहे थे. मैंने सुना है कि बाबर अफगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद भी रोए थे. टीम की हार में सिर्फ बाबर की गलती नहीं है, इसमें पूरी टीम और मैनेजमेंट शामिल है. इस कठिन समय में हम बाबर के साथ हैं और पूरा देश उसके साथ है.”
Also read: ODI Rankings: बाबर आजम की बादशाहत खत्म करने के करीब पहुंचे इंडिया के प्रिंस शुभमन गिल
यूसुफ के साथ पाकिस्तान के दिग्गज शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) भी इस पैनल का हिस्सा थे. उन्होंने विश्व कप में बाबर की कप्तानी पर अपनी निराशा जाहिर की. उन्होंने पाकिस्तान टीम की खराब फील्डिंग पर भी बात की.
पूर्व कप्तान ने बताया कि कैसे एक कप्तान के रूप में छोटे उदाहरण स्थापित करने से टीम की भावना बढ़ती है जिसका सीधा असल प्रदर्शन पर पड़ सकता है.
अफरीदी ने कहा, “जब आप (का ध्यान) खेल में नहीं है, तो ये चीजें [खराब फील्डिंग] होंगी. जब आप कहीं छिपने की कोशिश कर रहे हैं, जब आप सकारात्मक नहीं सोच रहे हैं, तो मुझे लगता है कि कभी-कभी हम चमत्कार की प्रतीक्षा कर रहे होते हैं ऐसा यूं ही नहीं होता. ये उन बहादुर लोगों के साथ होता है जो लड़ना जानते हैं.”
अफरीदी ने यूसुफ और इंजमाम-उल-हक (Inzamam-ul-Haq) का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा, “अतीत में ऐसा हुआ है, जब मैं कप्तान था या मोहम्मद यूसुफ थे, जब हम मैदान में दौड़ते थे और खिलाड़ियों का समर्थन करते थे, तो पूरी टीम जोश में आ जाती थी. जब इंजमाम मैच के दौरान डाइव लगाते थे, तो यकीन मानिए मुझे, हम खिलाड़ियों को शर्म आती थी कि जब कप्तान ऐसा कर रहा है तो हम डाइव क्यों नहीं लगाते. आखिर में, सब कुछ सीधे कप्तान के पास ही आता है.”
पाकिस्तान को सेमीफाइनल क्वालीफिकेशन की उम्मीद बनाए रखने के लिए अगले चारों मैच जीतने होंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.