मैच हारते ही Gautam Gambhir और Hardika Pandya में हुई बहस! खूब वायरल हो रहा ये वीडियो

Gautam Gambhir Hardika Pandya Behas Video: साउथ अफ्रीका से हार के बाद गौतम गंभीर और टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बीच जोरदार बहस की खबर आ रही है.

Published date india.com Updated: December 13, 2025 11:46 AM IST
Gautam Gambhir Vs Hardika Pandya

Gautam Gambhir Hardika Pandya Behas Video: इंडियन टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मु्ल्लांपुर में सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. इसके साथ ही दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर आ गई हैं. भारतीय टीम की हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर और हार्दिक पांड्या का एक वीडियो चर्चा में है. इस वीडियो में गौतम गंभीर काफी निराशा और गुस्से में नजर आ रहे हैं. वो हार्दिक पांड्या से जिस तरह बात कर रहे हैं उसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच बहस हो रही है.

गंभीर और पांड्या की बहस

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि गंभीर और हार्दिक पांड्या कुछ मिनट तक एक दूसरे के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं. दोनों के चेहरे की भाव-भंगिमा से अंदाजा लगाया जा रहा है कि हार के बाद गंभीर खफा हैं और इसी मुद्दे पर हार्दिक के साथ उनकी बहस हो रही है. मैच में हार्दिक का प्रदर्शन साधारण रहा था. गेंदबाजी में उन्होंने 3 ओवर में 34 रन लुटाए थे और एक भी विकेट नहीं ले सके थे. वहीं बल्लेबाजी के दौरान 23 गेंद पर सिर्फ 20 रन बना सके थे. उनका गेंद और बल्ले से साधारण प्रदर्शन भी हेड कोच गंभीर की निराशा का कारण हो सकता है. वीडियो को @NenuHanma नाम के एक्स हैंडल से भी शेयर किया गया है.

हार्दिक पांड्या और गौतम गंभीर का वीडियो यहां देखिए:

इंडियन टीम को मिली थी हार

मैच की बात करें तो टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक के 46 गेंद पर 7 छक्कों और 5 चौकों की मदद से बनाए 90 रनों की मदद से 4 विकेट पर 213 रन बनाए थे. भारतीय टीम 19.1 ओवर में 162 रन पर सिमट गई थी और 51 रन से मैच हार गई थी. भारतीय टीम के लिए तिलक वर्मा ने 34 गेंद पर 62 रन बनाए. वे शीर्ष स्कोरर रहे. सीरीज का अगला मुकाबला यानी तीसरा टी-20 रविवार को धर्मशाला में खेला जाएगा. (इनपुट: आईएएनएस)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.