गौतम गंभीर को टेस्ट कोच बनने से पहले रणजी टीम में कोचिंग करनी चाहिए थी: पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर

इंग्लैंड के इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि गौतम गंभीर ने खुद को वाइट बॉल फॉर्मेट में शानदार ढंग से साबित किया है लेकिन लाल गेंद के फॉर्मेट में उन्हें अभी समय और अनुभव की दरकार है.

Published date india.com Published: December 29, 2025 9:06 AM IST
Gautam Gambhir India Coach
गौतम गंभीर, हेड कोच, टीम इंडिया

टीम इंडिया के हेड कोच बनने के बाद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) लगातार आलोचकों के निशाने पर हैं. इस बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने कहा है कि उन्हें पहले भारत की घरेलू क्रिकेट रणजी ट्रॉफी में कोचिंग करनी चाहिए थी. इसके बाद भारतीय टीम में खुद को बतौर टेस्ट कोच आजमाना चाहिए था. इस मौके पर इंग्लैंड के इस लेफ्ट आर्म स्पिनर ने कहा कि गंभीर खुद को सफेद बॉल की कोचिंग में शानदार साबित कर चुके हैं लेकिन लाल बॉल क्रिकेट में उन्हें अभी भी समय और अनुभव की दरकार है.

सफेद बॉल क्रिकेट में गंभीर की कोचिंग में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है. लेकिन लाल बॉल के फॉर्मेट में वह लगातार आलोचकों के निशाने पर हैं. उनकी कोचिंग में भारतीय टीम अपने घर में ही 2-2 टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना कर चुकी है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.