Gautam Gambhir Hailed Rinku Singh With A Special Tweet
रिंकू सिंह की शानदार बल्लेबाजी के दीवाने हुए गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग, कहा- जुझारू जज्बे को सलाम
Gautam Gambhir Hailed Rinku Singh: रिंकू ने शनिवार को भी एक और धमाकेदार पारी खेली. दूसरे छोर पर विकेट गिरने के दबाव में बल्लेबाजी करते हुए, रिंकू ने सिर्फ 33 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्कों कि मदद से 67 रनों की नाबाद पारी खेली.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने शनिवार रात इस सीजन की सबसे महत्वपूर्ण जीत दर्ज करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया है. एलएसजी ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को एक रन से हरा दिया. मैच भले ही लखनऊ ने जीता हो लेकिन कोलकाता के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने एक बार फिर से अपनी बल्लेबाजी से ना सिर्फ फैंस का बल्कि विरोधी टीम के मेंटॉर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर का भी दिल जीत लिया.
रिंकू सिंह ने खेली लाजवाब पारी
रिंकू सिंह आईपीएल के मौजूदा सीजन के सबसे बड़े स्टार बनकर उभरे हैं. उन्होंने इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 14 मैचों में, 149.53 की शानदार स्ट्राइक रेट से 4 अर्धशतकों के साथ 474 रन बनाए हैं. इनमें से 305 रन तो उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 153.50 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. उन्होंने अपनी सभी अर्धशतकीय पारियां लक्ष्य का पीछा करते हुए खेली है.
रिंकू ने शनिवार को भी एक और धमाकेदार पारी खेली. दूसरे छोर पर विकेट गिरने के दबाव में बल्लेबाजी करते हुए, रिंकू ने सिर्फ 33 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्कों कि मदद से 67 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने आखिरी तीन गेंदों पर 18 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और एक चौका शामिल है. हालांकि केकेआर को एक रन से हार का सामना करना पड़ा और लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्लेऑफ में जगह बना ली.
रिंकू की तारीफ में गौतम गंभीर ने लिखा स्पेशल ट्वीट
मैच खत्म होने के बाद गौतम गंभीर ने रिंकू सिंह से मुलाकात की और उनसे बातचीत की. दोनों की मुलाकात का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. गंभीर ने ट्विटर पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ” वाह, रिंकू का क्या शानदार प्रयास किया… सनसनीखेज टैलेंट”
Rinku Singh is an epitome of “Never Give Up”. Phenomenal season and what an incredible life story. So happy that his hardwork has transformed into outstanding performances and the world has taken note of his talent and ability. Salute to his attitude and fighting spirit #KKRvsLSGpic.twitter.com/plxiolTSTh
सिर्फ गंभीर ही नहीं, बल्कि बल्कि पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट कर रिंकू को बधाई दी और उनके लड़ने वाली क्षमता की भरपूर तारीफ की है. सहवाग ने ट्वीट में लिखा ,” रिंकू सिंह “नेवर गिव अप” का प्रतीक हैं..अभूतपूर्व मौसम और क्या एक अविश्वसनीय जीवन कहानी.. मुझे खुशी है कि उनकी कड़ी मेहनत उत्कृष्ट प्रदर्शन में बदल गई और दुनिया ने उनकी प्रतिभा और क्षमता पर ध्यान दिया. उनके जज्बे और जुझारू जज्बे को सलाम.. ”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.