IND vs WI- दिल्ली टेस्ट से पहले भारतीय टीम को अपने घर पर डिनर कराएंगे कोच गौतम गंभीर, दे दिया इन्विटेशन

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:October 7, 2025 10:31 AM IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेड कोच गौतम गंभीर ने भारतीय टीम को अपने घर पर डिनर का इन्विटेशन दिया है. टीम बुधवार को प्रैक्टिस के बाद गंभीर के घर पहुंचेगी.

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की तैयारियां कर रही भारतीय टीम बुधवार को अपने हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के घर पर डिनर करेगी. 2 टेस्ट की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 की बढ़त ले चुकी है. अहमदाबाद टेस्ट में उसने मेहमान टीम को पारी और 140 रनों से मात देने के बाद दूसरे टेस्ट के लिए दिल्ली का रुख किया. दिल्ली गौतम गंभीर का शहर है और उनका घर यहां अरुण जेटली स्टेडियम से ज्यादा दूर भी नहीं है. ऐसे में हेड कोच ने अपने घर पर ही खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को घर पर दावत देने का मन बना लिया. गंभीर ने बुधवार यानी 8 अक्टूबर को भारतीय टीम को अपने घर पर डिनर के लिए आमंत्रित किया है.

Advertising
Advertising

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर ने पूरी टीम और सभी सपोर्ट स्टाफ सदस्यों को 8 अक्टूबर की शाम अपने दिल्ली स्थित आवास पर डिनर के लिए इन्वाइट कर दिया है. इस इन्विटेशन का मुख्य कारण यही है कि दिल्ली को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की मेजबानी मिली है. इसके चलते टेस्ट टीम के सभी खिलाड़ी और सपॉर्ट स्टाफ एक साथ मौजूद होंगे. ऐसे में खिलाड़ी बिजी शेड्यूल के बीच कुछ वक्त आराम और आपसी जुड़ाव के साथ बिता सकेंगे.

हाल के हफ्तों में भारतीय टीम का शेड्यूल बेहद बिजी रहा है. हाल ही में भारतीय टीम ने विवादों से घिरे एशिया कप का खिताब जीता, जिसके बाद कई खिलाड़ी टेस्ट टीम से जुड़े. यहां टीम ने अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रन से मात दी. इसके बाद अब जब टीम दिल्ली में दूसरे टेस्ट की तैयारियों में जुटी है तो कोच गंभीर ने यह मौका देखकर सभी को डिनर पर इन्वाइट करने का यह शानदार मौका भुना लिया.

कोच गंभीर की इस डिनर पार्टी में खिलाड़ियों को एक साथ मिलकर खुशनुमा माहौल में कुछ वक्त साथ बिताने का मौका मिलेगा.खिलाड़ी इन फुर्सत के पलों में एकजुट होकर कुछ हंसी-मजाक के पल बिता पाएंगे. मिल रहीं खबरों के मुताबिक, भारतीय टेस्ट टीम 8 अक्टूबर की दोपहर अरुण जेटली स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए तय कार्यक्रम के तहत आएगी. इसेक बाद सभी खिलाड़ी और सपॉर्ट स्टाफ ट्रेनिंग में वक्त बिताने के बाद सीधे गंभीर के घर डिनर के लिए जाएंगे.

इस समय भारतीय क्रिकेट टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है. हाल ही में शुभमन गिल को भारत का नया वनडे कप्तान बनाया गया है, जिन्होंने रोहित शर्मा की जगह ली है. हालांकि रोहित और विराट कोहली दोनों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किया गया है, लेकिन यह बदलाव भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है. अब गिल और गंभीर टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में कप्तान-कोच की जोड़ी के रूप में साथ काम करेंगे, जबकि सूर्यकुमार यादव टी20 टीम की कप्तानी जारी रखेंगे.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें