टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह @ANI
नई दिल्ली. इस शुक्रवार से भारतीय टीम की टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी परीक्षा की शुरुआत हो रही है. इस टेस्ट से पहले भारतीय टीम अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़े उलटफेर का शिकार होकर वहां पहुंची है, जिससे टीम इंडिया और उसके नए हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) बैकफुट पर होंगे. टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ यह टेस्ट सीरीज कोच गंभीर का भी टेस्ट है, जिससे पहले उनके साथ खेल चुके पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने उन्हें सावधान किया है. भज्जू ने एक यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में कहा कि इस सीरीज में गंभीर रडार पर होंगे और यहां उनके गुस्से और धैर्य का जमकर टेस्ट होगा.
हरभजन सिंह जतिन सप्रू के यूट्यूब चैनल पर बात कर रहे थे. इस मौके पर उन्होंने भारत की आगामी टेस्ट सीरीज पर विस्तार से चर्चा की. भज्जी ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को उसके घर में मिली हार के बाद यह माना की टीम इंडिया इस महत्वपूर्म सीरीज से पहले दबाव में होगी.
उन्होंने कहा, ‘बड़ी टीमों को चलाना मुश्किल होता है. हर किसी को समय लगता है. अगर रिजल्ट्स अच्छे रहे तो हर कोई यह कहेगा, देखो गौतम गंभीर टीम को जीत की राह पर ला रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज महत्वपूर्ण है, जहां कई चीजें टेस्ट होंगी. गौतम गंभीर, जो मैदान के बाहर बैठे होंगे तो उनका गुस्सा और धैर्य की भी परीक्षा होगी.’
44 वर्षीय इस पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर ने कहा, ‘वह बाहर से कुछ भी नियंत्रित नहीं कर सकते हैं. बड़े खिलाड़ी साइडलाइन में बैठकर निराश होते हैं. गंभीर को यह टेस्ट पास करना ही होगा. यह दौरा गंभीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. इस देश में हर किसी की राय है. गौतम गंभीर जरूर इस समय दबाव महसूस कर रहे होंगे, वह रडार पर हैं अगर उनके लिए यह सीरीज बेहतर नहीं जाती है तो वह सुनने वाले छोर पर होंगे. मैं चाहता हूं कि वह धैर्य दिखाएं और टीम को वहां अच्छा करे.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.