
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
लंदन. लॉर्ड्स टेस्ट की चौथी पारी में भारतीय बैटिंग ऑर्डर के फ्लॉप होने के चलते टीम के हाथ आई बाजी निकल गई. सिर्फ 192 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम 170 रनों पर सिमट गई. मैच के 5वें दिन के पहले ही सत्र में भारत 58/4 रन से पारी आगे बढ़ाने उतरी थी. लेकिन 82 रनों तक पहुंचते-पहुंचते उसके 7 विकेट गंवा दिए. एक छोर पर रवींद्र जडेजा बचे थे, जिन्होंने पहले नीतिश कुमार रेड्डी और फिर पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर संघर्ष किया. जडेजा टीम को जीत की खींचने का प्रयास करते-करते 170 रनों तक ले आए थे लेकिन जब भारत जीत से 23 रन दूर था, तब शोएब बशीर की एक गेंद मोहम्मद सिराज को चकमा देकर बोल्ड कर गई.
भारत यहां 22 रनों से मैच हार गया. जडेजा दूसरे छोर पर 61 रन बनाकर नाबाद खड़े रह गए. भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने इस शानदार पारी की जमकर सराहना की. लॉर्ड्स टेस्ट के आखिरी दिन जडेजा ने 181 गेंदों का सामना किया और नाबाद 61 रन बनाए.
उनकी पारी में कभी नहीं लगा कि वह संघर्ष कर रहे हैं. भारत को जीत दिलाने की उनकी तत्परता बल्लेबाजी में साफतौर पर देखने को मिली. हालांकि, जडेजा की पारी भारत को जीत नहीं दिला सकी। सीरीज में भारत 2-1 से पिछड़ गया है. शुक्रवार को बीसीसीआई.टीवी पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कोच गंभीर ने कहा, ‘यह एक अविश्वसनीय मुकाबला था. जड्डू का संघर्ष बिल्कुल शानदार था.’
; .
WATCH #TeamIndia | #ENGvIND | @imjadeja
— BCCI (@BCCI) July 18, 2025
जडेजा ने 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को जीत की दौड़ में बनाए रखने में जबरदस्त धैर्य दिखाया. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा, ‘टीम में एक खिलाड़ी के रूप में, जड्डू भाई क्षेत्ररक्षण, गेंदबाजी और बल्लेबाजी में असाधारण हैं. बल्लेबाजी में जो सुधार आया है, वह टीम के लिए हर महत्वपूर्ण परिस्थिति में रन बनाते हैं. टीम के लिए ऐसा खिलाड़ी मिलना बहुत मुश्किल है. हम भाग्यशाली हैं कि हमारी टीम में ऐसा खिलाड़ी है.’
सहायक कोच रयान टेन डोएशेट ने कहा कि जडेजा ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ 35 और 23 रनों की आक्रामक साझेदारियां भी की. उनकी बल्लेबाजी अब एक नए स्तर पर पहुंच गई है. पिछले दो टेस्ट मैचों में उन्होंने जो निरंतरता और संयम दिखाया है, वह सराहनीय है. इतने वर्षों से उन्हें खेलते हुए देखा है और अब उन्होंने जिस तरह से अपने खेल को निखारा है, उससे उनका डिफेंस बेहद मजबूत है, वो एक बेहतरीन बल्लेबाज लगते हैं.
(एजेंसी: आईएएनएस)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.