
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
दुबई: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले में जमकर ड्रामा देखने को मिला. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने इस मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से करारी शिकस्त दी. मैच के बाद कप्तान सूर्या ने पाकिस्तान के खिलाफ मिली इस जीत को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहादुरी दिखाने वाले सेना के जवानों को समर्पित किया.
जहां एक तरफ भारतीय कप्तान ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े होने की प्रतिबद्धता जताई, तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम के हेड कोच कोच गौतम गंभीर ने भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक न करने को लेकर बयान दिया. गंभीर ने कहा कि हम पहलगाम हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ एकजुटता दिखाना चाहते थे.
हेड कोच गंभीर ने जीत के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए हैंडशेक कंट्रोवर्सी (HANDSHAKE CONTROVERSY ASIA CUP 2025) को लेकर बड़ा बयान दिया.
उन्होंने कहा, ” यह अच्छी जीत रही. इस टूर्नामेंट में अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है. यह मैच इसलिए भी हमारे लिए महत्वपूर्ण था क्योंकि हम पहलगाम हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ एकजुटता दिखाना चाहते थे और उन्होंने जो कुछ भी सहा, उसके लिए भी. इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि हम भारतीय सेना को उनके सफल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं. हम अपने देश को गौरवान्वित और खुश करने की कोशिश करेंगे.”
आपको बता दें कि अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह भारत-पाकिस्तान के बीच का पहला मुकाबला था. मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 20 ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 127 रन का स्कोर बनाया, जिसे टीम इंडिया ने 15.5 ओवर में ही तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया.
भारतीय टीम की ओर से इस मैच में कुलदीप यादव ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए तो वहीं अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह को दो-दो सफलता मिली. इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.
वहीं, बल्लेबाजी की बात करें तो कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 47 रन बनाए. उन्होंने 37 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया. उनके अलावा तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा ने 31-31 रन बनाए.
भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से क्यों नहीं मिलाया हाथ? कप्तान सूर्या ने बताई ये वजह
इस जीत के साथ ही ग्रुप-ए में भारत के दो मैचों के बाद चार अंक हो गए हैं और वो +4.793 के नेट रनरेट के साथ टॉप पर बना हुआ है. टीम इंडिया अब SUPER-4 स्टेज के लिए क्वालीफाई करने के बेहद करीब है. पाकिस्तान के खिलाफ T20I मैच में जीत के साथ ही भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इतिहास रच दिया है.
सूर्यकुमार यादव अब महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद पाकिस्तान के खिलाफ T20I मैच जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं. सूर्यकुमार यादव रविवार को पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ किसी T20I मैच में भारत की कप्तानी कर रहे थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.