ENG vs IND: 5वें और अंतिम टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के परफॉर्मेंस पर ऐसा बोले कोच गौतम गंभीर, बताया आखिरी टेस्ट का प्लान

भारतीय टीम सीरीज के 5वें और आखिरी टेस्ट मैच से पहले लंदन में भारत के हाई कमिशन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची थी. यहां हेड कोच ने टीम के परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की.

Published date india.com Published: July 29, 2025 6:38 PM IST
Gautam Gambhir in India High Commission in London
लंदन में भारतीय उच्चायोग में आयोजित कार्यक्रम में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर @BCCIx

लंदन. भारतीय टीम इंग्लैंड में खेली जा रही 5 टेस्ट की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है, जहां वह गुरुवार से सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच लंदन के द ओवल मैदान पर खेलेगी. इस मैच से पहले टीम सोमवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग द्वारा भारतवंशियों के स्वागत समारोह कार्यक्रम में मौजूद थी, जहां टीम इंडिया का समुदाय के नेताओं, सांसदों और खेल प्रशंसकों ने जोरदार स्वागत किया.

इस मौके पर गंभीर ने कहा कि इस सीरीज में टीम जिस ढंग से क्रिकेट खेली, उस पर हर क्रिकेट फैन को गर्व होगा. गंभीर ने यहां याद दिलाया कि इंग्लैंड का दौरान हमेशा कठिन होता है. गंभीर ने इस मौके पर सीरीज के दौरान टीम के समर्थन के लिए फैन्स को धन्यवाद देते हुए इंडिया हाउस में संबोधित कर रहे थे.

भारत ने चौथे टेस्ट में जीत की कगार पर पहुंचकर मैच ड्रॉ कराया था. हेड कोच ने कहा, ‘इंग्लैंड का दौरा हमेशा कठिन होता है क्योंकि दोनों देशों के बीच इतिहास ऐसा है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता. हमने जब भी ब्रिटेन का दौरा किया है, हमें फैन्स का अपार समर्थन मिला है. हम किसी भी चीज को हलके में नहीं लेते.’

उन्होंने कहा, ‘पिछले 5 सप्ताह दोनों टीमों के लिए काफी रोमांचक रहे हैं. सीरीज में जिस तरह की क्रिकेट खेली गई है, उस पर हर क्रिकेटप्रेमी को गर्व होगा.’ लंदन में भारतीय हाई कमिशन द्वारा भारतवंशियों के स्वागत समारोह में भारतीय टीम का समुदाय के नेताओं, सांसदों और खेलप्रेमियों ने जबर्दस्त स्वागत किया.

भारत और इंग्लैंड के बीच निर्णायक पांचवां टेस्ट ओवल पर बृहस्पतिवार से खेला जाएगा. गंभीर ने कहा, ‘दोनों टीमों ने काफी प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन किया है. हमारे पास एक सप्ताह और है और हम पूरा प्रयास करेंगे कि देशवासियों और यहां मौजूद लोगों को गर्व करने का मौका दें.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इंग्लैंड में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दुरइस्वामी ने कहा कि टीम ने सीरीज में जिस तरह का जुझारूपन दिखाया है, वह विषमताओं से लड़ने की देश की इच्छाशक्ति का परिचायक है.

उन्होंने कहा, ‘यह शानदार सीरीज रही है और बेहतरीन भावना के साथ खेली गई. सारे मैच पांच दिन तक चले और रोमांचक रहे. हमारी टीम ने जिस तरह का जुझारूपन दिखाया है, वह नए भारत के जीवट का प्रतीक है. 5वें टेस्ट का परिणाम चाहे जो हो, हमें अपनी टीम पर गर्व है.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.