टीम इंडिया के कोच बनते ही फैन्स ने गौतम गंभीर का किया स्वागत, बोले- शाहरुख का ब्लैंक चेक लोटाया

BCCI ने मंगलवार को पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर को टीम इंडिया को कोच नियुक्त कर दिया. इसके बाद फैन्स ने दिया यह खास रिएक्शन.

Written by: Arun Kumar Edited by: Arun Kumar
Published: July 10, 2024, 9:53 AM IST

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को टीम इंडिया के नए कोच का ऐलान कर दिया. जैसे कयास लगाए जा रहे थे वैसा ही हुआ और भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को नया हेड कोच नियुक्त किया गया है. वह राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की जगह लेंगे. गंभीर भारतीय टीम में बतौर हेड कोच अपना कार्यकाल भारत के श्रीलंका दौरे से शुरू करेंगे, जहां टीम इंडिया सीमित ओवरों की सीरीज खेलने जाएगी. गंभीर का यह कार्यकाल दिसंबर 2027 तक रहेगा.

BCCI के इस फैसले पर टीम इंडिया के फैन्स ने भी खुशी जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दिए हैं. भारत ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) का खिताब अपने नाम किया है. पूर्व कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल यहां तक ही था और BCCI ने नए कोच की खोज आईपीएल 2024 के दौरान से ही शुरु कर दी थी. इस बीच गंभीर आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ बतौर मेंटॉर अपनी भूमिका निभा रहे थे और आईपीएल के पहले हाफ में केकेआर की जबरदस्त परफॉर्मेंस के बाद से ही गंभीर के नाम पर अटकलें शुरू हो गई थीं.

इसके बाद नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब जीत लिया और गंभीर को लेकर अटकलों का बाजार और भी गरम हो गया. गंभीर ने इस पद के लिए अप्लाई कर जब इंटरव्यू दिया तो क्रिकेट की दुनिया में यह तय माना जाने लगा कि अब गंभीर ही टीम इंडिया के नए कोच होंगे. मंगलवार शाम ये सभी अटकलें सही साबित हुईं.

गौतम गंभीर टीम इंडिया के कोच नियुक्त, जानें- फैन्स की क्या है राय

एक फैन ने लिखा, ‘गौतम गंभीर ने राष्ट्रीय कर्तव्य के लिए शाहरुख खान को ब्लैंक चेक वापस कर दिया है.’

नारसा नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘गौतम गंभीर की ऑस्ट्रेलियाई मानसिकता है और वह भारतीय टीम के हेड कोच के लिए परफेक्ट च्वॉइस हैं.’


नया दौर शुरू! टीम इंडिया का नया हेड कोच बनने पर बधाई हो गौतम गंभीर, यहां है जीत का भविष्य.

एक फैन ने गंभीर का यह वीडियो शेयर किया. भारत बनाम पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज पर गौतम गंभीर की राय…

पंजाब किंग्स, बोला- नेशनल ड्यूटी को तैयार गौतम गंभीर

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.