पूर्व किकेटर पर भड़के गौतम गंभीर, बोले- कोई अपना यूट्यूब चैनल चलाने के लिए 23 साल के खिलाड़ी को बना रहा निशाना, यह शर्मनाक

हाल के दिनों में पूर्व क्रिकेटर और पूर्व चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने हर्षित राणा के लगातार टीम में होने पर सवाल उठाए थे. गौतम गंभीर ने इस पर खरी-खरी सुनाई.

Published date india.com Published: October 14, 2025 5:33 PM IST
Gautam Gambhir
गौतम गंभीर @BCCI/x

Gautam Gambhir Slams Kris Srikanth over Harshit Rana Trolling: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व चीफ सिलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा के भारतीय टीम में चुने जाने पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि हर्षित राणा सिर्फ और सिर्फ गौतम गंभीर की जी-हुजूरी करते हैं और सिर्फ और सिर्फ इसलिए ही टीम में हैं. इस पर अब हेड कोच गौतम गंभीर ने रिएक्ट किया है. उन्होंने इस क्रिकेटर को जवाब देते हुए कहा कि कोई सिर्फ अपना यूट्यूब चैनल चलाने के लिए 23 वर्षीय खिलाड़ी को निशाना बना रहा है, जो शर्मनाक है.

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया के ऐलान के बाद श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था कि राणा केवल गंभीर की वजह से राष्ट्रीय टीम में हैं. उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम में इसलिए चुना गया क्योंकि वह गंभीर की जी-हुजूरी करते हैं. गंभीर ने वेस्टइंडीज पर भारत की टेस्ट सीरीज में जीत के बाद संवाददाता सम्मेलन में इसका जवाब दिया.

टीम इंडिया के हेड कोच ने कहा, यह शर्मनाक है कि कोई व्यक्ति अपना यूट्यूब चैनल चलाने के लिए 23 साल के खिलाड़ी को निशाना बना रहा है. अगर आप मुझे निशाना बनाना चाहते हैं, तो बनाइए. मैं इससे निबट सकता हूं, लेकिन यूट्यूब व्यूज के लिए 23 साल के युवा खिलाड़ी को ट्रोल करना शर्मनाक है.

उन्होंने कहा, उनके (राणा के) पिता चयनकर्ता नहीं हैं. उन्होंने अपनी योग्यता के आधार पर टीम में जगह बनाई है. इन युवा लड़कों को निशाना मत बनाइए. हालांकि यह पता नहीं चल सका है, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से यह निशाना श्रीकांत के बेटे अनिरुद्ध पर लगाया जा सकता है, जिन्हें एक बार आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत A टीम में चुना गया था, तब श्रीकांत चयन समिति के अध्यक्ष थे.

श्रीकांत ने हाल ही में कहा था, केवल एक सदस्य है, हर्षित राणा… कोई नहीं जानता कि वह टीम में क्यों है? सबसे अच्छा यही है कि हर्षित राणा की तरह बनें और टीम में चयन के लिए गंभीर की लगातार हां में हां मिलाते रहें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

गंभीर ने आगे कहा कि अगर राणा अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो चयन समिति उन्हें हटा देगी. राणा ने अब तक तीनों फॉर्मेट में 10 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 19 विकेट लिए हैं.

भारत के मुख्य कोच ने कहा, लोगों को उनके प्रदर्शन के आधार पर निशाना बनाइए और चयनकर्ता इसी काम के लिए हैं. अगर आप सोशल मीडिया पर किसी 23 साल के खिलाड़ी के बारे में बुरी बातें कहेंगे, तो इससे उसकी मानसिकता पर क्या असर पड़ेगा.

उन्होंने कहा,अगर आपका बच्चा कल क्रिकेट खेलता है, तो कल्पना कीजिए कि उसके साथ दुर्व्यवहार हो. वह 23 साल का है, 33 साल का नहीं. मेरी आलोचना करो, मैं इसे बर्दाश्त कर सकता हूं, लेकिन वह 23 साल का लड़का है, इसलिए यह स्वीकार्य नहीं है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.