1 ओवर में 5 विकेट- T20I इंटरनेशनल में पहली बार हुआ यह कारनामा, जानें- कौन हैं- गेडे प्रियंदना

टी20 इंटरनेशनल में 6 बॉल में 6 छक्के जड़ने का कारनामा तो अब तक 4 बार हो चुका है, जबकि एक ओवर में 5 विकेट लेने का करिश्मा पहली बार हुआ है. जानें- 23 दिसंबर को कब, कहां हुआ यह कारनामा...

Published date india.com Updated: December 23, 2025 3:05 PM IST
Gede Priandana
गेडे प्रियंदना, इंडोनेशियाई तेज गेंदबाज @Instagram

New World Record in T20i Five Wickets in an Over: इंडोनेशिया के तेज गेंदबाज गेडे प्रियंदना ने 23 दिसंबर 2025 का दिन अपने लिए यादगार बना दिया. उन्होंने कंबोडिया के खिलाफ बाली में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में अपने एक ओवर में 5 विकेट लेकर नया इतिहास रच दिया. यह पहली बार है, जबकि किसी गेंदबाज ने टी20I के एक ओवर में 5 विकेट अपने नाम किए.

प्रियंदना इस मैच में पहला ही ओवर फेंकने आए थे और यह करिश्माई ओवर मैच का निर्णायक और अंतिम ओवर भी साबित हुआ, जिसमें एक हैट्रिक समेत कुल 5 विकेट विकेट अपनी झोली में डाले. इससे पहले टी20 इंटरनेशनल के किसी भी वर्ग (महिला या पुरुष) में कभी भी ऐसा नहीं हुआ. प्रियंदना का यह मैच में पहला ही ओवर था, जो उन्हें कंबोडिया की पारी के 16वें ओवर में फेंकने को मिला था.

कंबोडिया की टीम यहां 168 रनों की चुनौती का पीछा करने उतरी थी और वह 15 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 106 रन बना चुकी थी. यहां प्रियंदना ने आते ही अपने ओवर की पहली 3 गेंदों पर शाह अबरार हुसैन (37), निर्मलजीत सिंह (0), चैंथोइन रत्नाक (0) को आउट कर पहले हैट्रिक अपने नाम की. इसके बाद ओवर की चौथी गेंद मोंगदारा सोक के खिलाफ डॉट रही. लेकिन इसकी अगली ही गेंद पर वह कैच आउट हो गए.

ओवर की आखिरी गेंद पर पेल वनाक (0) भी बोल्ड हो गए. उनके इस ओवर में 3 बल्लेबाज गोल्डन डक का, जबकि एक बल्लेबाज सिल्वर डक का शिकार बना. इस तरह कंबोडिया की पूरी टीम 107 रन पर ऑल आउट हो गई और 60 रनों से यह मैच हार गई. इससे पहले प्रियंदना ने इंडोनेशिया के लिए ओपनिंग पर उतरकर 11 बॉल 6 रन बनाए थे.

बता दें टी20 इंटरनेशनल में भले यह कारनामा पहली बार हुआ हो लेकिन इससे पहले पुरुष टी20 में एक ओवर में 5 विकेट गिरने का कारनामा दो बार पहले भी हो चुका है. पहली बार साल 2012-13 में विक्ट्री डे टी20 कप में अल अमीन हुसैन ने UCB-BCB XI की ओर से अबाहानी लिमिटेड के खिलाफ खेलते हुए एक ओवर में 5 विकेट अपने नाम किए थे.

इसके बाद साल 2019-20 कर्नाटक के अभिमन्यु मिथुन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ एक ओवर में 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इससे पहले प्रियंदना के लिए यह मैच कुछ साधारण ही जा रहा था, जहां उनके इंडोनेशिया की ओर से बनाए दो रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए थे. वह इस मैच से पहले इंडोनेशिया के लिए सर्वाधिक T20I रन बनाने वाले और सर्वाधिक टी20I छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज थे. लेकिन उनके रिकॉर्ड पर उनके साथी बल्लेबाज धर्मा केसुमा ने अपने नाम कर लिया.

प्रियंनदा के नाम टी20 इंटरनेशनल में 36 छक्के लगाए थे. लेकिन अब धर्मा केसुमा के नाम टी20 इंटरनेशनल में 42 छक्के हो गए हैं. वहीं केसुमा के नाम अब इस फॉर्मेट में 1079 रन हैं. जबकि प्रियंनदा ने 1040 रन बनाए हैं. लेकिन मैच के दूसरे हाफ को उन्होंने अपने लिए यादगार बना लिया और इस बार टी20 इंटरनेशनल के एक अनूठे वर्ल्ड रिकॉर्ड पर ही अपना नाम लिखा दिया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.