Giving Test Captaincy To Shubman Gill Is Quite Right Call Says Ricky Ponting
शुभमन गिल को भारत का टेस्ट कप्तान बनाने पर रिकी पॉन्टिंग ने कही यह बात, बोले...
रिकी पॉन्टिंग ने कहा कि कई लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिर जसप्रीत बुमराह के होते हुए भी गिल को क्यों कप्तान बनाया गया. लेकिन यह साफ और आसान फैसला था. क्योंकि...
नई दिल्ली. रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के ऐलान के बाद भारतीय सिलेक्टर्स ने युवा ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी है. गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज खेलने के लिए उसके घर पहुंच गई है, जहां 20 जून से शुरू होने जा रही इस टेस्ट सीरीज का क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैन्स को बेसब्री से इंतजार है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारत के नए टेस्ट कप्तान के रूप में शुभमन गिल का समर्थन किया है.
विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. 25 साल के शुभमन गिल को टीम की कप्तानी सौंपी गई है. यह एक ऐसा कदम रहा, जिसने कुछ दिग्गजों को चौंकाया, लेकिन पॉन्टिंग को नहीं.
पॉन्टिंग ने आईसीसी रिव्यू पर गिल की नियुक्ति को लेकर कहा, ‘मुझे सच में लगता है कि यह सही कदम है. मुझे पता है कि बहुत से लोग हैं, जो समझ नहीं पा रहे कि जसप्रीत बुमराह की बजाए शुभमन को क्यों चुना गया, लेकिन मुझे लगता है कि यह बेहद आसान है. पिछले कुछ सालों में बुमराह की चोटों ने उन्हें थोड़ा पीछे धकेल दिया है. आप ऐसा कप्तान नहीं रख सकते, जो मैच मिस करे. इसलिए मुझे लगता है कि यह सही फैसला है.’
आईपीएल में गिल के साथ काम कर चुके रिकी पॉन्टिंग ने युवा बल्लेबाज के स्वभाव और नेतृत्व कौशल को सराहा की. गिल आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान हैं.
पॉन्टिंग ने कहा ‘इस आईपीएल जिस तरह से उन्होंने मौजूदा जीटी टीम को संभाला, उसे देखते हुए लगता है कि उनके पास बेहतरीन नेतृत्व क्षमता है. मेरे लिए नेतृत्व के मामले में सबसे जरूरी बात यह है कि अगर आप बल्लेबाज हैं और कप्तान हैं, तो आपको रन बनाने होंगे. शुभमन गिल आईपीएल में ऐसा कर रहे हैं. मुझे लगता है कि आपके पास एक अच्छा कप्तान होगा, जो आगे चलकर टेस्ट में काफी रन बनाएगा.’
भले ही रिकी पॉन्टिंग गिल की नेतृत्व क्षमता पर कोई सवाल नहीं उठाते, हालांकि उन्होंने सुझाव दिया है कि गिल को निचले क्रम में बल्लेबाजी करने से फायदा हो सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.