MS Dhoni की CSK ने 83 रनों की जीत के साथ IPL 2025 को कहा अलविदा, गुजरात टाइटंस की उम्मीदों को लगा झटका

GT vs CSK, IPL 2025: गुजरात टाइटंस के नेट रन रेट पर इस हार से काफी असर पड़ा लेकिन वह फिर भी 14 मैच में 18 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है.

Published date india.com Published: May 25, 2025 7:57 PM IST
MS Dhoni की CSK ने 83 रनों की जीत के साथ IPL 2025 को कहा अलविदा, गुजरात टाइटंस की उम्मीदों को लगा झटका

अहमदाबाद: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने डेवोन कॉनवे और डेवाल्ड ब्रेविस के अर्धशतकों के बाद शानदार गेंदबाजी से रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 67वें मैच में गुजरात टाइटंस को 83 रन से हरा दिया.

इस हार के बाद गुजरात की तालिका में टॉप-2 में रहने की उम्मीदों को झटका लगा है. गुजरात टाइटंस के नेट रन रेट पर इस हार से काफी असर पड़ा लेकिन वह फिर भी 14 मैच में 18 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है.

शीर्ष दो में जगह बनाने के लिए गुजरात की टीम उम्मीद करेगी कि अंतिम लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (17 अंक) की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स से हार जाए. मुंबई इंडियंस (16 अंक) और पंजाब किंग्स (17 अंक) के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम तालिका में गुजरात टाइटंस से ऊपर पहुंच जाएगी. वहीं सीएसके पहली बार आईपीएल में तालिका में अंत में रहेगी.

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स की विजयी विदाई, समीर रिजवी ने पंजाब किंग्स से छीनी जीत

अनुभवी क्रिकेटर कॉनवे (35 गेंद में 52 रन) और ब्रेविस (23 गेंद में 57 रन) ने विपरीत अंदाज में अर्धशतक जड़े जिससे सीएसके ने पांच विकेट पर 230 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. जवाब में गुजरात की टीम 18.3 ओवर में 147 रन पर सिमट गई. गुजरात टाइटन्स के लिए केवल छह बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके जबकि साई सुदर्शन 41 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे.

शुभमन गिल को शनिवार को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था. गुजरात टाइटन्स के फॉर्म में चल रहे कप्तान गिल 13 रन बनाकर आउट होने वाले पहले खिलाड़ी रहे. इसके बाद लगातार विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा. टीम ने पावरप्ले में 35 रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

साई सुदर्शन 10वें ओवर तक टिके रहे, वह आउट होने वाले पांचवें खिलाड़ी रहे। उन्होंने और शाहरूख खान (19 रन) ने पांचवें विकेट के लिए 34 गेंद में 55 रन जोड़े. इसके अलावा टीम के लिए कोई महत्वपूर्ण साझेदारी नहीं बनी. सीएसके के लिए तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज ने 13 रन देकर तीन विकेट झटके. नूर अहमद ने 21 रन देकर तीन और रविंद्र जडेजा ने 17 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए.

इससे पहले, सीएसके के बल्लेबाजों ने कप्तान एमएस धोनी के टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के फैसले के बाद शानदार शुरूआत कराई. सीएसके लिए आयुष म्हात्रे (34 रन, 17 गेंद पर)और उर्विल पटेल (37 रन, 19 गेंद पर) ने तेज शुरूआत की. इन दोनों ने क्रमश: 200 और 194 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर सुनिश्चित किया कि टीम तेजी से रन बनाए.

चेन्नई की टीम ने 3.4 ओवर में 44 रन बनाकर शानदार शुरुआत की जो म्हात्रे के तेज गेंदबाज अरशद खान के ओवर में बनाए गए 28 रन से ही संभव हो सका, म्हात्रे ने दूसरे ओवर में अरशद के ओवर में 2, 6, 6, 4, 4, 6 रन बनाए. चेन्नई ने इस लय को बरकरार रखा.

म्हात्रे को हाल में भारत की अंडर-19 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था, पर तेज शुरूआत कराने के बाद वह प्रसिद्ध कृष्णा (22 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट हो गए. लेकिन उर्विल ने आक्रामक खेल जारी रखा और कॉनवे के साथ दूसरे विकेट के लिए 63 रन जोड़े। उनकी पारी का मुख्य आकर्षण अनुभवी स्पिनर राशिद खान के खिलाफ खेला गया पिक अप शॉट था जो उनके सिर के ऊपर से छक्के के लिए चला गया.

Pakistan Real Name: क्या है पाकिस्तान का पूरा नाम? 99% लोगों को नहीं होगा मालूम

हालांकि छक्का लगाने के तुरंत बाद उर्विल बाएं हाथ के स्पिनर साई किशोर की गेंद पर आउट हो गए. कॉनवे ने अर्धशतक जड़ने के बाद आक्रामकता दिखाने की कोशिश की और राशिद को लांग-ऑन पर छक्का लगाने के बाद अगली गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए.

लेकिन ब्रेविस ने भारत के तेज गेंदबाज सिराज पर दो छक्के और एक चौका जड़कर अपने ‘बेबी एबीडी’ टैग को पूरी तरह से सही साबित किया. उन्होंने पार्क के चारों ओर गुजरात के गेंदबाजों की धुनाई की. दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने जडेजा (18 गेंद में नाबाद 21 रन) के साथ पांचवें . विकेट के लिए 74 रन की भागीदारी निभाई. वह अंतिम गेंद पर आउट हो गए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.