
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 23वें मैच में बुधवार को गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) को 58 रन से हराकर इस सीजन में अपनी लगातर चौथी जीत दर्ज कर ली. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 217 का स्कोर बनाया और फिर राजस्थान को 19.2 ओवर में 159 रन पर ढेर कर दिया.
गुजरात टाइटंस की टीम पांच मैचों में लगातार चार जीत के बाद 8 अंक लेकर पहले नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, राजस्थान को इस सीजन में पांच मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है.
गुजरात से मिले 218 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने 12 रन के स्कोर पर ही अपने दो विकेट खो दिए. इसके बाद टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई और फिर 159 रन ही बना सकी. राजस्थान के लिए शिमरन हेटमायर ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए.
हेटमायर ने 32 गेंदों पर चार चौके और तीन छ्क्का लगाया. वहीं, कप्तान संजू सैमसन ने 41 और रियान पराग ने 26 रन बनाए. गुजरात के लिए गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन, राशिद खान और आर साई किशोर ने दो-दो जबकि मोहम्मद सिराज, अरशद खान और कुलवंत खेलरोलिया ने एक-एक विकेट चटकाए.
Top 5 wicketkeepers: आईपीएल इतिहास के टॉप-5 बेस्ट विकेटकीपर्स, लिस्ट में सभी भारतीय
इससे पहले, साई सुदर्शन (82 रन) के अर्धशतक की बदौलत गुजरात टाइटन्स की टीम बुछह विकेट पर 217 रन बनाने में सफल रही. सुदर्शन ने 53 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके और तीन छक्के से इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया. यह उनकी इस सत्र की तीसरी अर्धशतकीय पारी रही.
गुजरात टाइटन्स के लिए जोस बटलर और एम शाहरूख खान ने 36-36 रन जबकि राहुल तेवतिया ने नाबाद 24 रन का योगदान दिया. कप्तान शुभमन गिल (02) के जोफ्रा आर्चर की इनस्विंगर गेंद पर सस्ते में आउट होने के बाद सुदर्शन और बटलर ने दूसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 80 रन की भागीदारी निभाकर अच्छे स्कोर की नींव रखी.
Who is Abhishek Dalhor? कौन है अभिषेक डलहोर जिनकी IPL 2025 में हुई एंट्री, इस टीम से जुड़ेंगे
महीश तीक्ष्णा (54 रन देकर दो विकेट) ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बटलर को पगबाधा आउट कर इस भागीदारी का अंत किया. राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने मध्य ओवरों में दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन तभी शाहरूख खान (20 गेंद, चार चौके, दो छक्के) ने तुषार देशपांडे और फिर तीक्ष्णा पर शानदार शॉट्स जड़कर रन गति बढ़ाई.
शाहरूख ने 14वें ओवर में तीक्ष्णा पर लगातार गेंदों पर एक छक्का और दो चौके जमाए लेकिन इसी गेंदबाज का शिकार हो गए. शेरफाने रदरफोर्ड ने आते ही पहली ही गेंद पर लांग ऑन में गगनचुंबी छक्का जड़कर दर्शकों का जोश बढ़ा दिया. लेकिन अगले ओवर में संदीप शर्मा की वाइड गेंद पर बल्ला छुआकर विकेटकीपर संजू सैमसन को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए.
सुदर्शन को 81 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला लेकिन वह देशपांडे की गेंद पर आउट हो गए। देशपांडे ने 53 रन देकर दो विकेट चटकाए. राशिद खान ने चार गेंद में एक चौके और एक छक्के से 12 रन का योगदान दिया. राहुल तेवतिया ने 12 गेंद में दो चौके और दो छक्के से नाबाद 24 रन बनाकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.