IPL 2024 auction: गुजरात टाइटंस को चाहिए कि इस अफगान पर लगाएं बोली, इरफान पठान ने सुझाया धाकड़ खिलाड़ी का नाम

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का मिनी ऑक्शन (IPL 2024 Auction) 19 दिसंबर को दुबई में हो

Published date india.com Published: December 7, 2023 8:00 AM IST
hardik-pandya
हार्दिक पंड्या की इस जगह इस खिलाड़ी को शामिल करने की वकालत की

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का मिनी ऑक्शन (IPL 2024 Auction) 19 दिसंबर को दुबई में होगा. सभी 10 टीमें 1166 खिलाड़ियों में से अपने लिए खिलाड़ियों का चयन करेंगी. इस मिनी ऑक्शन से पहले हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya), जो दो साल तक गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के कप्तान रहे, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम का हिस्सा हो गए हैं. आईपीएल (IPL) के इतिहास में पहली बार किसी बड़े खिलाड़ी को ट्रेड के जरिए खरीदा गया.

गुजरात टाइटंस ने इसके साथ ही 8 खिलाड़ियों को रिलीज भी किया. शिवम मावी, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, अलजारी जोसफ और ओडियन स्मिथ को टीम ने रिलीज किया है.

गुजरात टाइटंस के पास सबसे बड़ी चुनौती हार्दिक पंड्या का विकल्प तलाशना है. उस स्तर का ऑलराउंडर मिलना आसान नहीं है. हालांकि टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर का मानना है कि अजमतुल्लाह उमरजई इस समस्या का समाधान कर सकते हैं. साल 2022 की चैंपियन टीम के लिए यह नाम टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने सुझाया है.

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए इरफान ने कहा कि अफगानिस्तान के इस ऑलराउंडर का मानना है कि उमरजई पंड्या का परफेक्ट रिप्लेसमेंट हो सकते हैं.

भारत के टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे पठान ने कहा, ‘गुजरात टाइटंस को देखें तो वे हार्दिक पंड्या को मिस करेंगे. बेशक, वे एक कप्तान को मिस करेंगे और ऐसे खिलाड़ी को जो गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन हो. बहुत शानदार. तो यह देखिए कि ऑक्शन टेबल पर कौन होगा?’

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि अजमतुल्लाह उमरजई गुजरात टाइटंस की टीम में शामिल हो रहे हैं क्योंकि वह परफेक्ट फिट हैं. वे सोचेंगे कि हमारे पास राशिद खान हैं. वह अपने देश के इस खिलाड़ी से बेस्ट निकलवाएगे. एक ऑलराउंडर के साथ-साथ उन्हें वहां एक बेहतरीन तेज गेंदबाज की जरूरत है. उन्हें अधिक रफ्तार का गेंदबाज चाहिए. और उनके पास पर्स भी अच्छा है.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उमरजई ने वर्ल्ड कप के 9 मैचों में 353 रन बनाए और 9 विकेट भी लिए. उनका स्ट्राइक रेट 95.9 का रहा. इसके साथ ही उन्होंने मिडल-ऑर्डर को मजबूती भी दी. वह आक्रामक रुख भी अपना सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.