IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नौ फरवरी से होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy 2023) को शुरू होने में अब तीन दिन से भी कम का समय बचा है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट गुरुवार से नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा के साथ कौन ओपनिंग करेगा? यह सबसे बड़ा सवाल है.
रोहित के साथ ओपनिंग को लेकर शुभमन गिल और उप-कप्तान केएल राहुल (Shubman Gill Or Kl Rahul) के बीच सीधा मुकाबला है. राहुल पिछले साल तक टीम इंडिया के नियमित ओपनर थे, हालांकि हाल के समय में शुभमन गिल ने भी मौका मिलने पर व्हाइट बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. गिल के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित के साथ किन्हें ओपनिंग करना चाहिए, इस पर पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी राय दी है. हरभजन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के दूसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में शानदार फॉर्म में चल रहे गिल को राहुल के ऊपर तरजीह दी है.
भज्जी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ” ओपनिंग पार्टनरशिप सबसे अहम चीज है. ओपनर्स किसी भी सीरीज में टोन सेट करते हैं. मैं रोहित शर्मा के साथ ओपनर के रूप में शुभमन गिल को देखना चाहूंगा. वह इस समय शानदार फॉर्म में हैं.”
पूर्व ऑफ स्पिनर ने कहा, ” उनकी फॉर्म पर नजर डालते हुए टीम को मौका देना चाहिए क्योंकि हो सकता है 2 महीने बाद वह इस फॉर्म में न हों. हालांकि, केएल राहुल के पास भी क्षमता है उनके पास वह सब कुछ है जो एक बल्लेबाज के पास होना चाहिए. लेकिन राहुल के साथ उनके वनडे, टी20 और टेस्ट के आंकड़े नहीं हैं.”
23 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल तीनों प्रारूपों में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय हैं. गिल ने भारत के लिए अब तक 13 टेस्ट खेले हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2020 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. गिल ने टेस्ट क्रिकेट में 32.0 की औसत से 736 रन बनाए हैं.
Shubman Gill Or Kl Rahul
Who Should Open For Team India ? #INDvsAUS https://t.co/tiziHuDqSy
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) February 6, 2023
उन्होंने आगे कहा, ” बतौर ओपनर शुभमन के केएल राहुल से अच्छे रिकॉर्ड हैं. भारत को सीरीज जीतनी है तो रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल को होना चाहिए. मैं यही कहूंगा कि भारत अच्छी शुरुआत करे, क्योंकि इतने रन बनाने के बाद ऐसे खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में होना चाहिए. एक मैच में नहीं बल्कि पूरी सीरीज मे. मैं यही चाहूंगा कि मैनेजमेंट सही फैसला ले और शुभमन गिल को खिलाया जाए.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.