
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया की हार के बाद विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बोर्ड इस हार के कारण जानने में जुटा है और इस बीच खबर आई है कि यह मुद्दा भी खूब जोर-शोर से उठा है कि आखिर ड्रेसिंग रूम की बातें बाहर कैसे आ रही थीं. टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का नाम लिया है कि मीडिया में बातें वह लीक कर रहे थे. इसके बाद टीम भावना पर सवाल उठने लगे हैं. इस बीच टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने इस मसले पर कोच गंभीर की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि गंभीर को यूं किसी का नाम नहीं लेना चाहिए. अगर ऐसा कुछ है भी तो उन्हें उस खिलाड़ी के साथ बात कर उसे समझाना चाहिए.
हरभजन सिंह ने कहा, ‘सरफराज खान भारतीय क्रिकेट का भविष्य है और उसे आगे इंडिया के लिए खेलना है. ऐसे में अगर उसने गलती की है तो उसे साथ बैठकर समझाना चाहिए.’ उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से जो भी चल रहा है, चाहे ऑस्ट्रेलिया में हो या उसके बाद…. वह सही नहीं है. हार जीत चलती रहती है. लेकिन हर दिन ड्रेसिंग रूम की नई कहानियां नहीं आनी चाहिए.’
भज्जी ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ‘आज रिपोर्ट सामने आई है कि कोच साहब ने बताया है कि सरफराज खान ने ड्रेसिंग रूम की बातें मीडिया में लीक की हैं. अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था. अगर सरफराज ने ऐसा किया होता तो आप कोच थे तो आप उनसे बात कर सकते थे. वह एक खिलाड़ी है उसे समझाइए. वह युवा खिलाड़ी है, जो भविष्य में भारत के लिए खेलेगा.’
भज्जी ने कहा, ‘सीनियर खिलाड़ी होने के नाते, युवाओं को ज्ञान देना हमारा कर्तव्य है और अगर गंभीर ने कहा है कि सरफराज ने खबरें लीक की हैं और वास्तव में सरफराज ने ऐसा किया है तो यह गलत है. ड्रेसिंग रूम की बातें खुले में सामने नहीं आनी चाहिए. गौतम गंभीर इस काम के लिए नए हैं और उन्हें वक्त देना चाहिए और खिलाड़ियों को भी नए सिस्टम से तालमेल बिठाने का समय मिलना चाहिए.’
हरभजन ने कहा कि यह सब देखकर उन्हें 2005-06 के दौर की याद आ गई है, जब ऑस्ट्रेलियाई कोच ग्रेग चैपल इस टीम के कोच थे. उन्होंने कहा, ‘आपको आपस में बैठकर इस मामले को सुलझाना चाहिए. बीते 6-8 महीनों में भारतीय क्रिकेट में बहुत सारी अफवाहें फैली हैं. यह बहुत जरूरी है कि खिलाड़ियों और कोच के बीच तालमेल हो.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.