
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
Ram Mandir Pran Pratishtha Ayodhya: देश में 22 जनवरी का दिन बेहद खास होने वाला है. इस दिन अयोध्या के राम मंदिर (RAm Mandir) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से की जाएगी. इसको लेकर अयोध्या में सभी तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है और अब बस देशवासियों को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) का इंतजार है. इस बीच, टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh Video viral) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है. भज्जी ने इस वीडियो में अयोध्या में रामलला के विराजमान से पहले देशवासियों को खास अंदाज में बधाई है.
आपको बता दें कि पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) इस समय पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद हैं. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम (Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony) में आप पार्टी शामिल होगी या नहीं, इसे लेकर पार्टी ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. लेकिन हरभजन ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अपना पोस्ट किया है.
हरभजन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने कहा, ” जय श्रीराम. रामलला के सभी भक्तों को मेरा बहुत-बहुत प्रणाम. 22 जनवरी को हमारे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. ये पूरी दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा दिन है. इसके लिए मैं सबसे पहले पीएम मोदी को बधाई देना चाहता हूं. इसके बाद मैं सभी देशवासियों को बधाई देना चाहता हूं. ये मंदिर ऐतिहासिक स्थान पर बनने जा रहा है, जहां सब आएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे. इसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई. हमसब पर भगवान राम की कृपा बनी रहे. आप सभी को सादर प्रणाम.”
Jai Shri Ram 🙏 22/1/24 #RamMandir ❤️🙏 #AyodhaRamMandir pic.twitter.com/9ZTdLcr5QJ
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) January 14, 2024
हरभजन ने इस वीडियो में हालांकि यह नहीं बताया है कि वह राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं. उनके अलावा उनका पार्टी के नेताओं ने भी इस कार्यक्रम में शामिल होने लेकर अब तक आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है.
आप पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि उन्हें अभी तक राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला है. आपको बता दें कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों व राष्ट्रीय दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष या संयोजकों को निमंत्रण भेजा जा रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.