
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
Hardik Krunal Pandya Singing Video Viral: नई दिल्ली. पांड्या ब्रदर्स (Hardik Pandya and Krunal Pandya) इन दिनों अपनी-अपनी टीमों के लिए आईपीएल में बिजी दिख रहे हैं. लेकिन इस बीच दोनों भाइयों का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों भाई हरे रामा… हरे कृष्णा… भजन गाते दिख रहे हैं. दोनों भाई किसी पारिवारिक कार्यक्रम में यह प्रस्तुति दे रहे हैं, जहां कोई कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है.
हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि आखिर दोनों भाइयों ने कब यह प्रस्तुति दी है. क्योंकि इन दिनों दोनों ही अपनी-अपनी टीमों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में बिजी हैं. इस सीजन हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियन्स में लौटे हैं और वह पहली बार इस टीम की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि क्रुणाल लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं. पिछले सीजन वह केएल राहुल (KL Rahul) की गैर-मौजूदगी में टीम की कप्तानी कर रहे थे लेकिन इस बार टीम मैनेजमेंट में उन्हें उपकप्तानी से भी हटा दिया है.
वीडियो को देखा जाए तो पूजा-अर्चना का यह कार्यक्रम पांड्या परिवार का ही लग रहा है. यहां हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टैनकोविच और क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी भी दोनों भाइयों के भजन गायन में मंत्रमुग्ध दिख रही हैं. इस मौके पर क्रुणाल और पंखुड़ी अपने बेटे कवीर को बारी-बाकी गोद में लेकर झूमते भी दिख रहे हैं.
दोनों भाइयों ने इस मौके पर पारंपपारिक भारतीय कुर्ता पहना हुआ है. हार्दिक पांड्या तो यहां गाते-गाते झूमते भी दिख रहे हैं. क्रुणाल भी अपने बेटे को गोद में लेकर थिरक रहे हैं.
Hardik & Krunal Pandya singing Hare Krishna song. ⭐ pic.twitter.com/urCAsmp8bi
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 9, 2024
हार्दिक पांड्या पिछले दो सीजन तक गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान थे. लेकिन इस सीजन की शुरुआत से पहले वह ट्रेडिंग के जरिए मुंबई इंडियन्स (MI) के खेमे में पहुंच गए. यहां इस फ्रैंचाइजी ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर पांड्या को ही कप्तान बनाया है.
लेकिन जब सीजन की शुरुआत में मुंबई इंडियन्स की पहले तीन मैच हार गई थी तो इसके बाद हार्दिक ने सोमनाथ मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की थी. यहां उन्होंने भगवान महादेव का रुद्राभिषेक भी किया था. इसके बाद उनकी टीम को पहली जीत भी मिल गई. मुंबई ने अपने पिचले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर सीजन की अपनी पहली जीत अपने नाम की.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.