हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा से गुपचुप कर ली शादी? सोशल मीडिया पर सिंदूर भरी तस्वीरें वायरल
सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की तस्वीरें वायरल हैं. इनमें माहिका की मांग में सिंदूर दिख रहा है.
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की वायरल फोटो @x.com
- हार्दिक पांड्या-माहिका शर्मा की लेटेस्ट तस्वीर वायरल, माहिका की मांग में दिखा सिंदूर
- वायरल तस्वीर को देखकर फैन्स पूछ रहे सवाल, क्या ले लिए 7 फेरे?
- अभी तक माहिका और हार्दिक ने शादी करने को लेकर नहीं किया कोई ऐलान
- IPL के बाद क्रिकेट से ब्रेक पर हैं हार्दिक, माहिका संग बिता रहे क्वॉलिटी टाइम
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आईपीएल (IPL 2026) के बाद क्रिकेट से ब्रेक पर हैं. वह भारत के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे का हिस्सा नहीं हैं. इस बीच वह अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं कुछ तस्वीरों ने फैन्स का ध्यान उनकी ओर खींचा है. खबरें हैं कि हार्दिक ने माहिका संग शादी कर ली है. इस कपल की जो ताजा तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उनमें माहिका की मांग में सिंदूर दिख रहा है. इस बीच हार्दिक ने भी माथे पर तिलक लगाया हुआ है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रही यह तस्वीर कहां की है. फिलहाल इसका मालूम नहीं है, इस तस्वीर में दोनों एक वृद्ध महिला के साथ खड़े होकर पोज दे रहे हैं. दोनों ने शादी की है या नहीं अभी तक इस बारे में दोनों की ओर से कुछ ऐलान नहीं किया गया है.
इस वायरल तस्वीर को देखकर फैन्स भी सोशल मीडिया वेबसाइट्स एक्स और इंस्टाग्राम पर हार्दिक और माहिका से शादी को लेकर सवाल पूछ रहे हैं. कई फैन्स दोनों को इस मौके पर बधाई भी दे रहे हैं. फैन्स को दोनों की ओर से इस बात की पुष्टि की आस है.
हालांकि हार्दिक शादी के मामले में सरप्राइज देने में भी माहिर हैं. इससे पहले जब साल 2020 में उन्होंने सर्बिया की मशहूर मॉडल नताशा स्टैनकोविच से विवाह किया था, तब भी उन्होंने शुरुआत में अपने इस रिश्ते को गुप्त रखा था. बाद में दोनों ने घर में ही शादी की थी. दोनों का एक बेटा अगस्त्य भी है. बाद में साल 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया.
दोनों ने फैसला किया था कि वह अपने बेटे के साथ रहेंगे लेकिन दोनों अपनी शादी को खत्म कर रहे हैं. इस बीच अगस्त्य समय-समय पर कभी हार्दिक तो कभी नताशा के साथ दिखता रहा है. वह हाल ही में कई मौकों पर हार्दिक और माहिका के साथ भी स्पॉट हुआ है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें