By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Hardik Pandya Did Not Any Mistake He Should Be Given Captaincy Says Mohammad Kaif
हार्दिक पांड्या ने कोई गलती नहीं की उन्हें टी20 टीम की कप्तानी मिलनी चाहिए थी: मोहम्मद कैफ
पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने कहा कि हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार खेले दिखाया था और उन्होंने आईपीएल और टीम इंडिया की कप्तानी की भी हुई है. ऐसे में उन्हें ही टी20 टीम की कप्तानी मिलनी चाहिए थी.
नई दिल्ली. टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को सौंपे जाने से कई जानकार हैरान हैं. इससे पहले माना जा रहा था कि टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम के उपकप्तान रहे हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को ही टीम की कप्तानी मिलेगी लेकिन गुरुवार को ये अटकलें गलत साबित हुईं. इससे भारत के पूर्व बल्लेबाज और बेहतरीन फील्डरों में से एक रहे मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) भी हैरान हैं. कैफ ने इस स्टार ऑलरांउडर का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी जानी चाहिए थी.
दिलचस्प बात यह है कि इस फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपने के साथ-साथ युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को हार्दिक की जगह नया टी20 और वनडे उप-कप्तान बनाया गया है. टीम मैनेजमेंट का ये फैसला सवालिया निशान खड़ा करता है क्योंकि हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
कैफ ने ‘आईएएनएस’ से बात करते हुए कहा कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति को टी20 टीम की कप्तानी करने के उनके पिछले अनुभव को देखते हुए हार्दिक का समर्थन करना चाहिए था. कैफ ने कहा, ‘हार्दिक ने 2 साल तक गुजरात टाइटन्स की कप्तानी की है और अपने पहले साल में उन्होंने ट्रॉफी जीती. हार्दिक को टी20 टीम की कप्तानी का अनुभव है. वे T20 वर्ल्ड कप में उपकप्तान भी थे.
कैफ ने कहा, ‘अब नया कोच आ गया है, नई योजना होगी. सूर्या भी अच्छे खिलाड़ी हैं, वे वर्षों से खेल रहे हैं. वे नंबर 1 टी20 खिलाड़ी हैं, मुझे उम्मीद है कि वे कप्तान की जिम्मेदारी अच्छे से निभाएंगे. लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें हार्दिक का समर्थन करना चाहिए था.’
कैफ ने आगे कहा, ‘गंभीर अनुभवी कप्तान और कोच हैं… वे क्रिकेट को अच्छी तरह समझते हैं. मुझे लगता है कि ‘हार्दिक ने ऐसा कोई गलत काम नहीं किया कि उन्हें कप्तानी न मिले.’ हार्दिक ने आईपीएल में गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस की अगुवाई करने के अलावा तीन वनडे और 16 टी20 मैचों में भारत की अगुआई की है.
कैफ ने कहा, ‘हार्दिक के पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है. उन्होंने आईपीएल में कप्तानी की है और एक नई टीम (GT) को नए और युवा चेहरों के साथ ट्रॉफी तक पहुंचाना बहुत बड़ी बात है. उन्होंने आईपीएल में ग्राउंड जीरो से काम करके टाइटन्स को जीत दिलाई है…मुझे लगता है कि वह कप्तानी के हकदार थे.’ कैफ को यह भी लगता है कि हार्दिक को कप्तानी की भूमिका के लिए न चुनने के चयन पैनल के फैसले में फिटनेस संबंधी चिंताएं भी एक बड़ा कारण हो सकती हैं.
(इनपुट: एजेंसी)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें