लखनऊ. मुंबई इंडियन्स (MI) के लिए इन दिनों कुछ भी सही नहीं चल रहा है. एक तो टीम अपने खराब प्रदर्शन का सिलसिला नहीं तोड़ पा रही है और मंगलवार को वह लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ सीजन के 10वें मैच में उतरी तो यहां उसके 7वीं बार हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ-साथ मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और उनकी टीम पर धीमी गति से बॉलिंग के लिए भारी जुर्माना लगाया गया है.
यह इस सीजन दूसरी बार है, जब मुंबई की टीम पर धीमी ओवर गति का जुर्माना लगाया गया है. हार्दिक पांड्या पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा है.
इंपैक्ट खिलाड़ी समेत बाकी खिलाड़ियों पर 6-6 लाख रुपये या मैच फीस के 25 प्रतिशत में से जो कम हो, जुर्माना लगाया गया. मुंबई को इस मैच में लखनऊ ने चार विकेट से हराया.
आईपीएल ने एक बयान में कहा, ‘मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर टाटा इंडियन प्रीमियर लीग के 48वें मैच के दौरान धीमी ओवरगति के लिए जुर्माना लगाया गया है.’
इस विज्ञप्ति में बताया गया, ‘यह इस सीजन में धीमी ओवर गति संबंधित टीम का दूसरा अपराध था तो पंड्या पर 24 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है. बाकी सदस्यों पर 6-6 लाख रुपये या मैच फीस के 25 प्रतिशत में से जो कम हो, जुर्माना लगाया गया है.’
हार्दिक पांड्या इस सीजन पहली बार मुंबई इंडियन्स की कप्तानी कर रहे हैं. यह नई जिम्मेदारी में वह अब तक खरे नहीं उतरे हैं और रोहित शर्मा को बतौर कप्तान रिप्लेस करने के चलते उनकी हूटिंग भी खूब हुई है. इस असर टीम के प्रदर्शन पर भी दिखाई दे रहा है और टीम एकजुट होकर परफॉर्म नहीं कर पा रही है.
इस सीजन मुंबई इंडियन्स ने अब तक 10 मैच खेल लिए हैं, जिनमें वह सिर्फ 3 में ही जीत दर्ज कर पाई है. टीम को 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.