हार्दिक पांड्या ने अलग होने के बाद नताशा स्टैनकोविच की इस नई तस्वीर पर लुटाया प्यार

हाल ही में हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविच ने यह सार्वजनिक किया था कि वे एक-दूसरे से अलग हो गए हैं. अब पांड्या को नताशा की इस अदा पर प्यार आया है.

Published date india.com Published: July 25, 2024 8:30 AM IST
Natasa Stankovic agastya in serbia
बेटे अगस्त्य के साथ हार्दिक की पत्नी नताशा स्टैनकोविच @Instagram

नई दिल्ली. भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं. एक ओर वह टी20 वर्ल्ड की जीत के हीरो रहे. इसके बावजूद उन्हें इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी नहीं मिली. दूसरी ओर उनकी अपनी पत्नी नताशा स्टैनकोविच से दूरियां इस कदर बढ़ गईं कि दोनों ने अपनी शादी तोड़कर अलग होने का फैसला ले लिया. इस फैसले के बाद ही नताशा स्टैनकोविच भारत छोड़कर अपने देश सर्बिया लौट गई हैं और वह अपने बेटे अगस्त्य को साथ ले गई हैं. इस बीच हार्दिक ने जब नताशा का नया पोस्ट इंस्टाग्राम पर देखा तो उन्हें भी उनकी खास अदा पर प्यार आ गया.

इस पोस्ट में नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ सैर पर निकली हैं. नताशा और अगस्त्य यहां साइंस और वाइल्ड लाइफ म्यूजियम में घूम रहे हैं, जहां अगस्त्य डायनसौर की डमी के बीच में फोटो पोज दे रहा है. बेटे अगस्त्य की खुशियां देखकर हार्दिक को भी उन पर प्यार आ गया. उन्होंने नताशा की इन पोस्ट पर कुछ कहा तो नहीं लेकिन तीन खास इमोजी बनाए हैं, जो यह बताने के लिए काफी हैं कि उन्हें नताशा और अगस्त्य की ये सैर खूब पसंद आई है.

View this post on Instagram

A post shared by @natasastankovic__

इस तस्वीर पर उन्होंने पहला इमोजी नजरबट्टू वाला लगाया है, जो इस बात का सूचक है कि व्यक्ति यह कामना कर रहा है कि उन्हें दुनिया की बुरी नजर से बचाने की कामना करता है. इसके बाद उन्होंने लाफ्टर और बेहतरीन वाला इमोजी भी शेयर किया है.

Hardik Pandya Comment

नताशा स्टैनकोविट के पोस्ट पर हार्दिक पांड्या का कॉमेंट @instagram

बता दें हार्दिक पांड्या इन दिनों भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे पर पहुंचे हुए हैं. वह यहां 3 टी20 मैचों की सीरीज का हिस्सा हैं, जो 27 जुलाई से शुरू होगी. हार्दिक इसके बाद वनडे सीरीज के लिए टीम के साथ नहीं होंगे क्योंकि उन्होंने टीम चयन से पहले ही सिलेक्टर्स को अपनी व्यस्ता बता दी थी. वह इस वनडे सीरीज में निजी कारणों के चलते ब्रेक पर रहेंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.