हार्दिक पांड्या का राजकोट में आया तूफान, लगातार 5 छक्के और 1 चौका लगाकर शतक पूरा किया

हार्दिक ने लगातार 5 छक्के और 1 चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया. निरंजन शाह स्टेडियम, खंडेरी, राजकोट में बड़ौदा की तरफ से खेलते हुए हार्दिक पांड्या ने विदर्भ के खिलाफ विस्फोटक शतक लगाया.

Published date india.com Published: January 3, 2026 3:28 PM IST
हार्दिक पांड्या का राजकोट में आया तूफान, लगातार 5 छक्के और 1 चौका लगाकर शतक पूरा किया
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के चयन से पहले विजय हजारे ट्रॉफी में हार्दिक पांड्या ने तूफानी शतक लगाया है. हार्दिक ने लगातार 5 छक्के और 1 चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया. निरंजन शाह स्टेडियम, खंडेरी, राजकोट में बड़ौदा की तरफ से खेलते हुए हार्दिक पांड्या ने विदर्भ के खिलाफ विस्फोटक शतक लगाया. हार्दिक ने अपनी पारी की शुरुआत धीमे अंदाज में की थी. उन्होंने 44 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था. अर्धशतक पूरा करने के बाद उनकी रन बनाने की गति अचानक बढ़ गई.

39वें ओवर में आया तूफान

पारी के 39वें ओवर में हार्दिक तूफान लेकर आए. 62 गेंद पर 66 रन बनाकर खेल रहे हार्दिक के सामने गेंदबाजी के लिए बाएं हाथ के स्पिनर पार्थ रेखड़े आए. हार्दिक ने पार्थ के ओवर की शुरुआती 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाए और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया. 62 गेंद पर 66 रन बनाकर खेल रहे हार्दिक ने अगली 6 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया.

11 छक्के और 8 चौके

हार्दिक 92 गेंद पर 11 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 133 रन बनाकर आउट हुए. हार्दिक की इस शतकीय पारी की बदौलत टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बड़ौदा ने 9 विकेट पर 293 रन बनाए. हार्दिक के अलावा किसी भी अन्य बल्लेबाज की तरफ से बड़ी पारी नहीं आई. विष्णु सोलंकी ने 26, कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 23 और अतित सेठ ने 21 रन बनाए.

यश ठाकुर का जलवा

विदर्भ की तरफ से यश ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 10 ओवर में 64 रन देकर 4 विकेट लिए. इसमें हार्दिक का विकेट भी शामिल रहा. नचिकेत भूटे और पार्थ रेखडे ने 2-2 विकेट लिए. हार्दिक की एक ओवर में धुआंधार बल्लेबाजी की वजह से पार्थ ने 10 ओवर में 80 रन लुटाए. प्रफुल हिंगे को 1 विकेट मिला. (इनपुट्स एजेंसी)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.